Bihar

बिहारः जज का परिवार बना रफ्तार की कहर का शिकार, पिता-चाचा-भाई की मौत; कैसे हुआ हादसा?

बिहार के सहरसा में एक भीषण सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पटना सिविल कोर्ट के जज का परिवार रफ्तार की कहर का शिकार बन गया। घटना में जज के पिता, चाचा और चचेरे भाई की मौत हो गई। घटना में तीन लोग जख्मी हो गए जिनका इलाज नीजी अस्पताल में कराया जा रहा है। दुर्घटना में उनकी कार के परखच्चे उड़ गए। जज साहब भी गंभीर रूप से घायल हैं।

सरहसा के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पंचायत के टेंगराहा मोड़ के निकट सोमवार की सुबह लगभग 3 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बांका सिविल कोर्ट के न्यायाधीश प्रफुल कुमार सिंह के परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। जज साहब के पिता के साथ साथ उनके चाचा और चचेरे भाई की मौत से मातम पसर गया। घायल जज प्रफुल्ल कुमार सिंह का इलाज चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सिंह अपने परिवार के लोगों के साथ मधेपुरा जिले के शहजादपुर स्थित अपने साले की फलदान कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने चार चक्का वाहन लौट रहा था। सभी सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा गांव स्थित अपना घर लौट रहे थे। रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया जिससे मातम छा गया। भटोनी गांव के समीप पुल में कार ने टक्कर टक्कर मार दी और नीचे बीस फीट गड्ढे में गिर गई।

इसी दौरान भटौनी पंचायत के टेंगराहा मोड़ के निकट न्यायाधीश की चार चक्का वाहन भीषण सड़क हादसा का शिकार हो गया, जिसमें तीन लोगो की मौत हो गई। मरने वालों में जज के पिता 65 वर्षीय रंजीत कुमार सिंह, चाचा, 60 वर्षीय नारद प्रसाद सिंह की मौत हो गई है। इनके अलावे उनके चचेरा भाई सचिन कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक जज की चलती कार अनिंयंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में गिर गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

3 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश की संभावना

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर समेत उतर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों मेंं हल्के से…

5 घंटे ago

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

16 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

16 घंटे ago