केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह ने नाथूराम गोडसे को भारत का ‘सपूत’ कहा है। उन्होंने कहा, ‘अगर गांधी के हत्यारा हैं तो गोडसे भारत के सपूत भी हैं। वह भारत में ही पैदा हुए थे। वह औरंगजेब और बाबर की तरह आक्रांता नहीं हैं।’ गिरिराज सिंह ने ओवैसी पर जमकर निशाना भी साधा। आइए समझते हैं पूरा मामला…
दरअसल, गिरिराज सिंह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ गए हैं। बस्तर के दंतेवाड़ा में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा नेता ने कहा, ‘जो लोग खुद को बाबर और औरंगजेब की संतान कहलाने में खुशी महसूस करते हैं, वे भारत माता के सच्चे सपूत नहीं हो सकते।’ गौरतलब है कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने औरंगजेब को लेकर एक बयान दिया था। हाल में हुए महाराष्ट्र में दंगों को लेकर फडणवीस ने कहा था कि ‘सवाल यह है कि औरंगजेब की इतनी औलादें कहां से पैदा हो गईं?’ इसपर ओवैसी ने ‘गोडसे की औलाद’ कहकर पलटवार किया था। ओवैसी के बयान के बारे में जब पत्रकारों ने पूछा तब गिरिराज सिंह ने कहा कि ऐसे लोग भारत के सही सपूत नहीं हो सकते।
गिरिराज सिंह से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर आतंक फैलाने और धर्म परिवर्तन को प्रोत्साहित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘राज्य में आदिवासियों और गैर-आदिवासियों का साजिश के तहत धर्मांतरण किया जा रहा है। जब भाजपा राज्य में सत्ता में आएगी तो धर्मांतरण के खिलाफ एक कड़ा कानून बनाया जाएगा।’
वहीं गिरिराज सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि वह अपने ‘बेतुका बयानों’ के लिए जाने जाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा, ‘गिरिराज सिंह और भाजपा के लोग निराश हैं क्योंकि वह आगामी चुनाव में सत्ता में नहीं आ रहे हैं। वह (गिरिराज सिंह) नफरत फैलाने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें लोकतंत्र में व्यवहार करना सीखना चाहिए। दरअसल, छत्तीसगढ़ का दौरा करने के बाद वह निराश हो गए क्योंकि उनकी पार्टी आगामी चुनावों में बुरी तरह हार रही है।’
बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…
बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…
बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…
समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…
समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…