Bihar

लोकसभा चुनाव नजदीक आया, चिराग पासवान को फिर से बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट याद आया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से आठ महीने पहले फरवरी 2020 में बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट का नारा देकर पूरे बिहार की यात्रा करने वाले लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान को 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर से बिहार 1st, बिहारी 1st की याद आ गई है।

चिराग ने गुरुवार को पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके फिर से विजन डॉक्यूमेंट बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगा है और इसके लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। 2020 के विधानसभा चुनाव से पहले भी चिराग पासवान ने लोगों से राय मांगी थी और ठीक चुनाव से पहले अक्टूबर में दावा किया था कि लगभग चार लाख लोगों से मिले सुझाव को ध्यान में रखकर विजन डॉक्यूमेंट बनाया गया है। एक तरह से वो लोजपा का चुनाव घोषणापत्र था।

2020 के चुनाव से पहले चिराग ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर अपने नाम के आगे युवा बिहारी जोड़ा था। चिराग के बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे वाले 2020 के विजन डॉक्यूमेंट में सभी सरकारी विभागों में स्वीकृत और खाली पदों पर बहाली, संविदा पर काम कर रहे लोगों को सरकारी सेवा में नियमित करने, बिहार में नए मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने, प्रवासी मजदूरों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने जैसे वादे किए गए थे। चिराग ने एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के लोगों से बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट थीम पर सुझाव मांगे हैं जिसके आधार पर वो लोजपा-रामविलास का विजन डॉक्यूमेंट बनाएंगे।

2020 के विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान ने 21 फरवरी को बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा भी निकाली थी। 21 अक्टूबर को उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट पेश किया था। इसी के नाम पर वो एनडीए और बीजेपी से अलग होकर 135 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़े थे जिसमें उन्हें एक सीट पर जीत मिली थी। लोजपा को 2020 के विधानसभा चुनाव में 5 परसेंट से ज्यादा वोट मिले थे और लगभग 24 लाख वोट मिले थे।

जेडीयू ने एनडीए छोड़ने के बाद पिछले साल से कहना शुरू किया कि चिराग को बीजेपी ने लड़ाया था क्योंकि लोजपा ने ज्यादातर कैंडिडेट सिर्फ उन सीटों पर दिए थे जो बीजेपी ने लड़ने के लिए जेडीयू को दिए थे। माना जाता है कि इन सीटों पर बीजेपी के काफी वोट गठबंधन की पार्टी जेडीयू के बदले लोजपा को मिल गए। तब चिराग ने नारा भी दिया था ‘मोदी से बैर नहीं, नीतीश कुमार की खैर नहीं।’

Avinash Roy

Recent Posts

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

2 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

3 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

5 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम में बिना लेवलिंग व मानकों के बन रहे नाले, जनहित के पैसे का हो रहा ‘बंदरबांट’

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम से शहर में निर्माण योजनाओं में अब तक जितने कार्य…

6 घंटे ago

बिहार में कल से बदलेगा मौसम: आंधी-बारिश के साथ गिरेंगे ओले, समस्तीपुर-दरभंगा सहित इन जिलों में IMD का अलर्ट

कल 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज…

7 घंटे ago

सीने में गोली लगने से घायल युवक को समस्तीपुर से पटना किया गया रेफर, स्थिति गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चकनूर गांव में बुधवार की देर…

16 घंटे ago