Bihar

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, दो दिन पहले खाते में आएगी जून महीने की सैलरी

बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जून महीने की सैलरी दो दिन पहले ही कर्मचारियों के खाते में आ जाएगी। आगामी बकरीद पर्व को देखते हुए नीतीश सरकार ने यह फैसला लिया है। जून का महीना 30 तारीख को खत्म होगा, लेकिन कर्मचारियों के खाते में 28 को ही इस महीने का वेतन आ जाएगा। राज्य के पेंशनभोगियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। बता दें कि इस साल बकरीद का पर्व 29 जून को मनाया जाएगा।

राज्य सरकार की ओर से राजभवन, बिहार विधानसभा एवं पटना हाईकोर्ट के प्रधान सचिव, सभी एसीएस, प्रधान सचिव, सचिव, राजस्व विभाग समेत संबंधित विभागों को निर्देश पत्र जारी किया गया है। गुरुवार को बकरीद है और बुधवार को ही कर्मचारियों के खाते में सैलरी डाल दी जाएगी। पेंशनभोगियों के खाते में भी दो दिन पहले ही पेंशन का पैसा आ जाएगा। कर्मचारियों को अमूमन महीना खत्म होने के बाद वेतन मिलता है।

बीते अप्रैल महीने में भी ईद के चलते नीतीश सरकार ने 12 दिन पहले ही कर्मचारियों को सैलरी दे दी थी। अप्रैल महीने की 18 तारीख को कर्मचारियों के खाते में उस महीने का पैसा आ गया था। पिछले साल दिवाली के मौके पर भी राज्य सरकार ने 11 दिन पहले वेतन जारी किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

15 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

45 मिनट ago

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

6 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

8 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

8 घंटे ago