समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: दरभंगा में कार से 1.25 करोड़ रुपये का स्विट्जरलैंड का गोल्ड बिस्किट बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

बिहार राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की क्षेत्रीय यूनिट मुजफ्फरपुर ने दरभंगा के राजे टॉल प्लाजा पर कार से दो किलोग्राम स्विट्जरलैंड का सोना बरामद किया है. इसकी बाजार में करीब 1.22 करोड़ रुपये कीमत आंकी गयी है. तस्करी का सोना कार में बने तहखाने में छिपा कर लाया जा रहा था. सोना बरामद करने के साथ डीआरआइ ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों तस्कर दरभंगा के रहने वाले है. डीआरआइ इनके साथियों की तलाश को में जुट गयी है.

बांग्लादेश लाया जा रहा था सोना

डीआरआइ सूत्रों के अनुसार स्विट्जरलैंड का सोना तस्करी कर बांग्लादेश लाया गया. बांग्लादेश के तस्कर ने असम के भारत- बांग्लादेश की सीमा के समीप दरभंगा के तस्करों को सोना दिया. वहां से दोनों तस्कर कार से दरभंगा के लिए रवाना हुए.

IMG 20220723 WA0098

डीआरआइ को इसकी सूचना मिली कि तस्करी का साेना लाया जा रहा है. इसके बाद मुजफ्फरपुर- दरभंगा और दरभंगा-पूर्णिया एनएच पर डीआरआइ के अधिकारियों ने जाल बिछाया. इस दौरान एक संदिग्ध कार दरभंगा के राजे टॉल प्लाजा पर दिखी. डीआरआ के अधिकारियों ने उसे रोका और पूछताछ की. तस्करों ने डीआरआइ के अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया. कार की तलाशी के तहखाने से सोने के बिस्किट मिले. उस पर स्विट्जरलैंड लिखा हुआ है.

IMG 20230522 WA0020

गुप्त सूचना पर की गयी छापेमारी

बताया जा रहा है कि बिहार राजस्व आसूचना निदेशालय को सोना तस्करी के बारे में गुप्त सूचना मिली. इसके बाद, चेकिंग अभियान चलाया गया. बता दें कि इसके पूर्व भी विभिन्न हाईवे से बांग्लादेश से लाए जा रहे सोने की बड़ी खेप को जब्त किया जा चुका हैं. इसमें स्थानीय कई तस्करों के भी नाम सामने आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि मामले में कई बड़ी मछली के भी इस बार फंसने की संभावना है.

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

IMG 20230428 WA0067 01 01IMG 20230324 WA0187 01Samastipur Town Page Design 01IMG 20230416 WA0006 0120x10 unipole 18.05.2023 scaledPost 193 scaled