Bihar

संतोष मांझी के इस्तीफे की मंजूरी के बाद बुलाई गई नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, 12 एजेंडों पर लगी मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता के लिए 23 जून को पटना में हो रही बैठक से 10 दिन पहले मंगलवार का सुबह से नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार परेशान रही। कैबिनेट की बैठक मंगलवार को साढ़े चार बजे तय थी और सुबह ही सरकार की ओर से इसकी जानकारी मीडिया को भी दे दी गई थी, लेकिन दोपहर होते-होते मंत्रिमंडल के अहम सदस्यों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जुटना पड़ा। अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी का इस्तीफा आने के बाद करीब पांच घंटे तक इसपर माथापच्ची हुई। इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नीतीश मंत्रिमंडल की पूर्व प्रस्तावित बैठक शुरू हुई। इसमें 12 अहम फैसले लिए गए।

विक्रमशिला सेतु के समानांतर 4 लेन पुल

विक्रमशिला सेतु के समानांतर 4 लेन पुल पहुंच पथ के निर्माण के लिए भागलपुर जिले में 12.30 एकड़ सरकारी जमीन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई को नि:शुल्क स्थाई हस्तांतरण की मंजूरी मिल गई है। इस कैबिनेट के इस फैसले के साथ ही विक्रमशिला सेतु के समानांतर चार लेन के नए पुल को बनाने की दिशा में बात आगे बढ़ गई है।

बिहार कार्यपालिका नियमावली में संशोधन

बिहार सरकार ने विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का नाम विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग करने के लिए बिहार कार्यपालिका नियमावली में संशोधन को मंजूरी दे दी है।

डीएमसीएच में 2100 बेड के नए अस्पताल

मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में नई सुविधाओं को जोड़ते हुए पीएमसीएच के प्रस्तावित मॉडल की तरह विकसित करने की घोषणा की थी। मंगलवार को कैबिनेट ने दरभंगा जिला अंतर्गत डीएमसीएच में 2100 बेड के नए अस्पताल, नए महाविद्यालय भवन एवं आवासीय परिसर के निर्माण की सैद्धांतिक सहमति दे दी। बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड से प्राप्त तकनीकी अनुमोदित प्रारंभिक परियोजना प्रतिवेदन के आधार पर 2546.41 करोड़ रुपये की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

11 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

20 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

21 घंटे ago