Bihar

जल्द रिजल्ट देने को बिहार बोर्ड की तकनीक अपनाएगा सीबीएसई, जानें पढ़ाई के तरीके में कैसे होगा बदलाव

बिहार बोर्ड की फास्ट परीक्षा तकनीक को CBSE अपनाने वाला है. बिहार बोर्ड की परीक्षा तकनीक को अपनाकर सीबीएसई अब जल्द रिजल्ट देगा. यह घोषणा दो दिवसीय कॉन्क्लेव में पटना पहुंची सीबीएसई की अध्यक्ष निधि छिब्बर ने किया है. अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि दसवीं बोर्ड को अभी खत्म करने की कोई योजना नहीं है. बल्कि, पढ़ाई के तरीके में कुछ बदलाव किए जाएंगे. निधि छिब्बर ने यह भी कहा है कि अब तीन साल में ही बच्चों का स्कूल में नामांकन होगा.

बिहार बोर्ड ने परीक्षा व्यवस्था में किए कई सुधार

मालूम हो कि बिहार बोर्ड की परीक्षा लेने की तकनीकी व्यवस्था सबसे बेहतर है. इस कारण रिजल्ट की भी घोषणा सबसे पहले की जाती है. बोर्ड ने अपनी परीक्षा की व्यवस्था में कई तरह के सुधार किए है. निधि छिब्बर ने बताया है कि CBSE स्कूलों में NCERT आधारित पाठ्यक्रम पर पढ़ाई होती है. मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा को लेकर प्रश्न पत्र में बदलाव किए गए है. साल 2024 के परीक्षा को लेकर केस स्टडी वाले प्रश्नों की संख्या में इजाफा किया जाएगा. इसके लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी.

पढ़ाई के तरीके में बदलाव के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग

शिक्षकों को ट्रेनिंग देने से पढ़ाई के तरीके में बदलाव होगा. दरअसल, पढ़ाई के तरीके में बदलाव के लिए शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जा रही है. शिक्षकों की विषय वार क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा. ताकि, बच्चे पढ़ाई के लिए बढ़िया तरीके से तैयार हो सके. इससे बच्चों को लाभ होगा. वहीं, बिहार बोर्ड के सॉफ्टवेयर के बारे में बता दें कि यह 16 गुणा स्पीड से रिजल्ट तैयार करता है. अब CBSE इस फास्ट परीक्षा लेने की तकनीक को अपनाने जा रहा है. साथ ही इसके जरिए गलतियों को तुरंत पकड़ लिया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

8 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

10 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

10 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

18 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

20 घंटे ago