Bihar

शिक्षक नियुक्ति को लेकर BPSC ने परीक्षा की तिथि में किया यह अहम बदलाव, अभ्यर्थी जान लें नई तारीख

बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग यह परीक्षा 24, 25, 26 और 27 को परीक्षा होगी। पहले यह परीक्षा अगस्त महीने के 19, 20, 26 और 27 तारीख को होने वाली थी। लेकिन, CTET परीक्षा को देखते हुए BPSC ने अचानक डेट में बदलाव किया है। BPSC के चेयरमेन अतुल प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि CTET की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। BPSC की परीक्षा से इसकी तिथि टकरा रही थी। इसलिए अभ्यर्थियों की किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके देखते हुए परीक्षा की तिथि में बदलाव किए गए हैं। अभ्यर्थियों की संख्या अगर अधिक होगी तो परीक्षा दो शिफ्ट में ली जाएगी।

CTET अंकों के छूट के संबंध में आदेश जारी

बता दें किइससे पहले अभ्यर्थियों को छूट देते हुए बड़ा बदलाव किया था। इसमें महिला, एससी-एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए CTET के अंक में छूट की सीमा बढ़ा दी गई थी।शिक्षा विभाग में CTET अंकों के छूट के संबंध में आदेश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि बिहार में शिक्षक भर्ती की आवेदन प्रक्रिया में सामान्य वर्ग की महिला, दिव्यांग एवं SC/ST अभ्यर्थियों को सीटेट के अंकों में वही छूट मिलेगी जो BTET अभ्यर्थियों को मिली थी।

CTET में सामान्य वर्ग की महिला के लिए न्यूनतम 82 अंक (55%) कर दिया गया। पहले न्यूनतम अंक 90 यानी (60%) रखा गया था। एससी-एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए CTET 75 अंक (50%) अंक लाना अनिवार्य है। जबकि पहले न्यूनतम अंक 82 निर्धारित था। इससे तहत राज्य के एक लाख से हजार से अधिक अभ्यर्थियों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली, आवेदन करें

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने 1,70, 461 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसमें टीचर पद के लिए योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन डाउनलोड कर सकते हैं। BPSC के अनुसार, शिक्षक भर्ती के लिए 15 जून से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। वहीं अंतिम आवेदन करने तिथि 12 जुलाई है। वहीं शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर तक आएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago