Bihar

भागलपुर में बम विस्फोट, दो बच्चे जख्मी; बगीचे में झाड़ियों के पीछे रखा था बम, आम चुनने गए बच्चों ने छुआ तो हुआ धमाका

भागलपुर में गुरुवार की दोपहर बम विस्फोट हुआ है। धमाके में 2 बच्चे जख्मी हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नाथनगर इलाके के मनोहरपुर की है।

मिली जानकारी के अनुसार मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के अंबाई पंचायत स्थित मनोहरपुर गांव के बगीचे में एक चबूतरे के पास झाड़ियों के बगल में बम रखा था। इसी दौरान आम चुनने गए दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए। विस्फोट से दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल बच्चों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। ​​​​​

दोपहर के वक्त आम चुनने गए थे बच्चे

यह घटना स्थानीय निवासी उमेश चौरसिया के घर पीछे के हिस्से में हुआ। इस ब्लास्ट में धर्मेंद्र चौरसिया के बेटे बालवीर (6) और किसू कुमारी (8) घायल हो गए हैं। धर्मेंद्र चौरसिया पान की फेरी लगता है। दोपहर के वक्त बगीचा में बच्चे आम चुनने गए थे। इस दौरान विस्फोट हुआ और दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धमाके की आवाज करीब आधे किलोमीटर तक सुनाई दी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

5 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

7 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

10 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

11 घंटे ago