Bihar

स्टंटबाजी के खिलाफ एक्शन में बिहार सरकार, बोली परिवहन मंत्री- हर हाल में दबोचे जायेंगे स्टंटबाज बाइकर्स

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार सरकार अब सड़कों पर गाड़ियां लेकर स्टंट करने वालों पर एक्शन लेने के मोड में आ गयी है. गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब बाइकर्स गैंग के शिकार हुए तो पूरा सरकारी महकमा सकते में आ गया. आनन-फानन में पटना के एसएसपी से लेकर ट्रैफिक एसपी तक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्कुलर रोड को वन वे कर दिया है. सीएम की सुरक्षा में हुई इस चूक की उच्च स्तरीय जांच चल रही है.

परिवहन मंत्री ने दिये सख्त आदेश

इधर, बिहार सरकार स्टंटबाजी के खिलाफ एक्शन में आ चुकी है. परिवहन मंत्री शीला मंडल ने सख्त लहजे में कहा है कि बाइकर्स हर हाल में दबोचे जायेंगे. स्टंटबाजों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सड़क आम लोगों की सुविधा के लिए बनी हैं. सड़क नियमों को ठेंगा दिखाकर स्टंट्स करना किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जगह-जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं. उसकी मदद से इन बाइकर्स की पहचान कर कड़ी कार्रवाई होगी.

एसएसपी खुद कर रहे हैं बाइकर्स से पूछताछ

सीएम का सुरक्षा घेरा तोड़ने के बाद दोनों बाइकर्स ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन सीएम सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें दबोच लिया. पुलिस टीम उन्हें सचिवालय थाना ले गयी है. पटना के एसएसप राजीव मिश्रा भी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गये और सुरक्षा में तैनात जवानों से पूरी जानकारी ली. इसके बाद एसएसपी खुद सचिवालय थाना पहुंचे हैं और दोनों बाइकर्स से पूछताछ कर रहे हैं. बाइकर्स की पहचान अभी तक गु्प्त रखी गयी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

9 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

13 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

13 घंटे ago