Bihar

बिहार पुलिस में आज से सिपाही के 21391 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई

बिहार पुलिस में सिपाही पद की 21391 रिक्तियों के विरुद्ध सीधी नियुक्ति को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सोमवार की रात 12 बजे से प्रारंभ हो गयी है. आवेदक केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर उपलब्ध कराये गये लिंक पर जा कर आवेदन कर सकते हैं.

20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जून से 20 जुलाई तक चलेगी. चयन पर्षद ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक के पास इ-मेल व मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है. एक मोबाइल नंबर से मात्र एक ही आवेदन पत्र भरा जा सकेगा. इसी नंबर व इ-मेल पर उनको रजिस्ट्रेशन आइडी व पासवर्ड से लेकर बहाली से संबंधित सभी जानकारियां दी जायेंगी.

दो भागों में भरा जायेगा आवेदन

ऑनलाइन आवेदन पत्र दो भागों में भरा जायेगा. पहले भाग में उम्मीदवार का रजिस्ट्रेशन होगा, जबकि दूसरे भाग में वांछित सूचनाएं दर्ज करनी होंगी. गलत जानकारी सबमिट हो जाने पर पहला आवेदन रद्द कर दूसरा आवेदन फिर से भरा जा सकेगा, लेकिन पूर्व में भुगतान किये गये आवेदन शुल्क को लौटाया नहीं जायेगा.

इंटर उत्तीर्ण व 25 साल तक के युवा आवेदन योग्य

मालूम हो कि सिपाही के पदों के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता एक अगस्त 2022 तक इंटर उत्तीर्ण रखी गयी है. सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के 25 वर्ष आयु तक के पुरुष-महिला इसके लिए आवेदन कर सकेंगे. वैध अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही प्रवेश पत्र निर्गत किया जायेगा.

एक अभ्यर्थी एक ही आवेदन कर सकते हैं

एक अभ्यर्थी मात्र एक ही ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे. किसी अभ्यर्थी द्वारा एक से अधिक आवेदन पत्र भरे जाने पर उनके सभी आवेदन पत्रों को अस्वीकृत कर दिया जायेगा. जो अभ्यर्थी फर्जी नाम व पते के आधार पर आवेदन पत्र भरेंगे, उनको अपात्र मानते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

5 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

7 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

8 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

16 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

19 घंटे ago