Bihar

बिहार में फिर पिटी पुलिस: लेडी कांस्टेबल सहित आधा दर्जन जवान घायल; 3 महिलाएं गिरफ्तार

बिहार के मखदुमपुर में शराब के लिए छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए पुलिस को तीन राउंड फायरिंग करनी पड़ी। कई पुलिसवालों को चोटें भी लगी है। पुलिस की फायरिंग में एक लड़की के हाथ में छर्रा लग गया। शराब बेचने के आरोप में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसिया कार्रवाई से नाराज लोगों ने NH-83 को जाम कर दिया।

शराब को लेकर संग्राम

मखदुमपुर के पलेया मुसहरी में शराब की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस को देखकर शराब धंधेबाजों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान गुड़िया कुमारी समेत दो पुलिस वाले घायल हो गए। इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था, जिसे छुड़ाने के लिए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

जहानाबाद उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पलेया मुसहरी गांव में शराब का अवैध कारोबार चल रहा है। जैसे ही उत्पाद विभाग की टीम गांव में पहुंची, शराब के धंधेबाज भड़क गए और ईंट-पत्थर से पुलिस पर हमला कर दिया।

जेल से छुटते ही शराब का धंधा

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि राजकुमारी देवी नाम की महिला 10 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार हुई है। ये एक महीने पहले भी पकड़ी गई थी। इस महिला को गिरफ्तार करने के बाद लोगों ने हमला बोल दिया। उसी को छुड़ाने के लिए एनएच-83 को जाम कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रहा।

पूरे मामले पर मखदुमपुर के थाना अध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि कुछ लोगों ने आरोपी महिला को छुड़ाने के लिए सड़क जाम किया था। आधे घंटे में सड़क जाम को हटा दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

3 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

6 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

7 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

7 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

8 घंटे ago