Bihar

बालासोर रेल हादसा: बिहार के सभी मृतक के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख, नीतीश ने किया ऐलान

ओडिशा के बालासोर में हुई भीषण रेल दुर्घटना में बिहार के प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को यह घोषणा की। यह अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग ने पुनः दो अधिकारियों की टीम को भुवनेश्वर भेजने का निर्णय लिया है। यह टीम भुवनेश्वर में डीएनए रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे लापता लोगों के परिजनों की मदद करेगी। बिहार के लगभग 30 यात्री अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। घायल ओडिशा के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बाद अपने-अपने घर लौट रहे हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने ऐेसे लोगों के इलाज के लिए जिला के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को प्राधिकृत किया है। सभी घायलों के घर चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों की टीम जाएगी। जरूरत पड़ी तो आगे का उपचार करवाया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

6 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

7 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

8 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

17 घंटे ago