Bihar

बिहार के बेटे को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, वीके सिंह बने CRPF के एडीजी; RAW चीफ रह कर चुके हैं देश सेवा

भोजपुर जिला निवासी 1994 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी विनोद कुमार सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ का नया एडीजी बनाया है। वे इससे पहले यूपी में एडीजी सुरक्षा की कमान संंभाल रहे थे।

इससे पहले केंद्र सरकार ने भोजपुर जिले के आरा के एमपी बाग निवासी 1988 बैच के सीनियर आइपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को रॉ का चीफ नियुक्त किया था। मूल रूप से बड़हरा प्रखंड के लौहर-फरना गांव निवासी विनोद कुमार सिंह मूल रूप से यूपी कैडर के अधिकारी रहे हैं।

वे यूपी के कई बड़े जिलों में बतौर एसपी सेवा दे चुके हैं। इसके अलावा पूर्व में तत्कालीन गृहमंत्री के साथ उनके ओएसडी भी रहे थे।

विनोद कुमार सिंह के पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वे तीन भाइयों में छोटे हैं। उनके पिता किशुन सिंह बिजली विभाग में डायरेक्टर के पद पर रहे थे। एक साल पहले उनका निधन हो गया था।

विनोद सिंह की स्कूली पढ़ाई धनबाद, रांची और पटना से हुई थी। इसके बाद आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से हुई थी। वहां से उन्होंने इतिहास से ऑनर्स किया था। इसके बाद सिविल सेवा की तैयारी की थी।

उनके एक भाई अभय सिंह पटना और दूसरे भाई अरविंद सिंह गजियाबाद में रहते हैं। सिंह के सीआरपीएफ का एडीजी बनने पर गांव के ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव से भी उनका जुड़ाव रहता है। एक महीने पूर्व मई महीने में शादी में भाग लेने के लिए अपने गांव आए थे।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

38 मिनट ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

52 मिनट ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

1 घंटा ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

10 घंटे ago