बिहार कांग्रेस में एक बड़ा बदलाव हुआ है। भागलपुर के विधायक अजीत शर्मा को कांग्रेस विधायक दल से हटा दिया गया है। उनकी जगह शकील अहमद खान कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है।
यह फैसला सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक और विधान पार्षदों की बैठक लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने की। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल, प्रभारी भक्त चरण दास भी शामिल थे।
अजीत शर्मा और 11 विधायकों ने दूरी बनाई
बैठक में सभी विधायकों को बुलाया गया था, लेकिन सिर्फ आठ विधायक ही पहुंचे। इसको लेकर भी बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। इस बैठक में बिहार कांग्रेस के टॉप लीडरशीप थी, इसके बाद भी 11 विधायक नहीं पहुंचे।
बताया जा रहा है कि भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा को इस बात की जानकारी थी कि उन्हें पद से हटाया जा रहा है। इसलिए उन्होंने बैठक पहले ही दूरी बना ली। वह पद से हटाए जाने से नाराज बताए जा रहे हैं। अजीत शर्मा को हटाए जाने को लेकर कांग्रेस के अंदर ही विरोध शुरू हो सकता है।
सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस करने की कोशिश
बता दें अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भूमिहार जाति से आते हैं और विधायक दल के नेता अजीत शर्मा भी भूमिहार जाति से आते हैं। चार एमएलसी हैं और सभी सवर्ण हैं। जिला अध्यक्षों में आधे से ज्यादा सवर्ण हैं। सोशल इंजीनियरिंग को देखते हुए अजीत शर्मा को पद से हटाया गया है।
इसलिए शकील को बनाया
कांग्रेस की इस बैठक में 2024 के लोक सभा चुनाव की व्यापक तैयारी पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस आरजेडी और जदयू से पीछे नहीं रहना चाहती है। वह मुस्लिम वोटबैंक में हिस्सा चाहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उसने विधायक दल का नेता शकील अहमद खान को बनाया है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…