Bihar

स्टेज शो के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को लगी गोली, पटना के अस्पताल में भर्ती

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

स्टेज शो के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रिय गायिका निशा उपाध्याय गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। जहां गायिका को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है। उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।

जानकारी के अनुसार निशा उपाध्याय छपरा में एक कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। इसी बीच कुछ लोगों के द्वारा वहां पर फायरिंग शुरू कर दी गई। एक गोली उनके पैर में जाकर लग गई। गोली लगने के बाद वो वहीं पर गिर पड़ीं। इसके बाद कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल हो गया वहीं स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें आनन-फानन में पटना के मैक्स अस्पताल पहुंचाया गया। इसकी सूचना उनके परिवार वालों को भी दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग भी पटना मैक्स हॉस्पिटल पहुंच गए।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं, इस घटना के बाद काफी हड़कंप मचा हुआ है और उनके बहुत से जानने वाले लोग उनका हालचाल जानने पटना के मैक्स अस्पताल पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे, इसी में यह घटना घटी है। घटना के बाद फायरिंग करने वाले लोग वहां से फरार हो गए हैं। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद गरखा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मामले की जांच में जुट गई है। जिसके यहां यह कार्यक्रम था, उससे भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

पिछले साल निशा की गाड़ी से हुआ था एकसीडेंट

बता दें कि निशा उपाध्याय के साथ पिछले साल भी छपरा में हादसा हुआ था। जब छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर एकमा पुरानी चट्टी परसा मोड़ के समीप भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय की खड़ी स्कार्पियो से टकरा कर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के एकमा पुरानी चट्टी परसा मोड़ निवासी राजकुमार महतो के 35 वर्षीय पुत्र धनंजय महतो के रूप में की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

37 मिनट ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

4 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

6 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

8 घंटे ago

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

9 घंटे ago