Bihar

बिहार में दिल दहलाने वाली वारदात: डायन होने के शक में महिला की हत्या, दोनों आंखें निकालीं; बदन पर नहीं थे कपड़े

बिहार के अरवल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक महिला की डायन बिसाही होने का आरोप लगाकर हत्या कर दी जाती है और फिर हत्या से पहले उसकी जमकर पिटाई की जाती है और दोनों आंखें भी निकाल ली जाती है.

मिली जानकारी के मुताबिक, अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्ही पट्टी मोहल्ले में डायन के आरोप में दबंगों द्वारा शांति देवी नाम की महिला की पहले तो जमकर पिटाई की जाती है, उसकी दोनों आंखें फोड़ी जाती है और अंत में उसकी मार-मारकर हत्या कर दी जाती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि महिला को पहले अर्धनग्न करके उसकी पिटाई की गई और उसकी दोनों आंखें निकालकर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई.

मिली जानकारी के अनुसार, महिला अकेली घर में रह रही थी उनके इकलौते पुत्र जमुनादास शादी समारोह में शामिल होने के लिए पटना गए थे. आरोप है कि महिला पर डायन का आरोप लगाकर उन्हें अर्धनग्न कर पिटाई किया गया और फिर उनकी दोनों आंखें भी फोड़ डाली. अकेली दलित महिला घर में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक का बेटा घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

दूसरी तरफ, मृतक के पुत्र के बयान पर शमशाद मैहरूम समेत कई दबंगों के खिलाफ सदर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. समाचार प्रेषण तक पुलिस द्वारा मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : दरवाजे पर सो रहे किसान पर जानलेवा हमला, गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर किया जख्मी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में शनिवार की देर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

7 घंटे ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

8 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

12 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

13 घंटे ago