Bihar

अगुवानी पुल ध्वस्त होने पर बड़ा एक्शन, कार्यपालक अभियंता सस्पेंड, निर्माण कंपनी को भी नोटिस

भागलपुर के सुल्तानगंज से खगड़िया तक गंगा नदी पर बन बन रहा अगुवानी पुल लगातार दूसरी बार ध्वस्त होने के बाद पथ निर्माण विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने अपने कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही निर्माण कंपनी एसपी सिंगला प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस भेजकर 15 दिनों में जवाब मांगा गया है. पथ निर्माण विभाग ने पूछा है कि क्यों न कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाए?

गौरतलब है कि पुल के ध्वस्त होने के बाद लगातार सरकार पर उंगली उठ रही है. इसपर बिहार में सियासत तेज है. बीजेपी इसे भ्रष्टाचार का बड़ा उदाहरण बता रही है. लगातार लग रहे आरोप के बाद पथ निर्माण विभाग ने यह बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि 17 सौ करोड़ की लागत से सुल्तानगंज खगड़िया अलौली घाट पुल का निर्माण गंगा नदी पर हो रहा है. 1 साल पहले तेज आंधी में जब पुल का पिलर और सुपरस्ट्रक्चर धंसा था तो उस समय भी बिहार की बहुत भद्द पीटी थी.

अब जब दूसरी बार पुल का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हुआ है तो फिर से बिहार की किरकिरी हो रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश कल ही दिया था. आज पथ निर्माण विभाग की ओर से दो बड़े फैसले लिए गए हैं. निर्माण कंपनी से 15 दिन में जवाब मांगा गया है, वहीं कार्यपालक अभियंता को सस्पेंड कर दिया गया है. पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के अनुसार हादसे के संबंध में पूरी रिपोर्ट देने को कहा गया है. साथ ही अगुवानी घाट साईड बचे एक और स्पैन को तुरंत तोड़ने को कहा गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

4 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

5 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

6 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

6 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

8 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

9 घंटे ago