बिहार में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है।
अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में बारिश का कोई अनुमान नहीं है, हांलाकि राजधानी पटना में मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया था। तेज हवा के साथ कुछ देर हल्की बारिश भी हुई थी। वहीं, कल मंगलवार को प्रदेश के 17 जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रही।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि बिहार में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। 11 जून को बिहार के नॉर्थ ईस्ट पार्ट में हल्की बारिश की संभावना है। उन्होंने आगे बताया कि इन 5 दिनों में कई जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में अलर्ट
विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें पश्चिमी चंपारण, सुपौल, अररिया, खगड़िया, भागलपुर, शेखपुरा, बेगूसराय पूर्णिया और बांका शामिल हैं।
बीते 24 घंटे के दौरान खगड़िया जिला सबसे गर्म रहा है, जहां का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पटना का 42 डिग्री, नालंदा 41.9 डिग्री, गया 41.5 डिग्री, नवादा 41.8 डिग्री, भोजपुर 41.7 डिग्री, शेखपुरा 42.7 डिग्री, इसके साथ ही अन्य जिलों का तापमान भी 40 डिग्री तक दर्ज किया गया है।
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…