Bihar

बिहार: शराब लोड गाड़ी पकड़ी गई तो सिर्फ 1 लाख दीजिए, काम हो जाएगा; एक्साइज विभाग के इंस्पेक्टर के ड्राइवर का वीडियो वायरल

बिहार में शराब की तस्करी में गाड़ी पकड़ी गई तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. सिर्फ एक लाख रुपए खर्च करने होंगे, इसके बाद किस पुलिस की मजाल जो आपकी गाड़ी पकड़ ले, क्योंकि साहब दिलदार जो हैं. साहब के चालक रुपए वसूलते हैं और साहब शराब लोड गाड़ी को छोड़ देते हैं. यही नहीं शराब लोड गाड़ी क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले उत्पाद विभाग को सूचना भी दी जाती है और फिर पकड़ा जाता है और रुपए लेकर छोड़ दिया जाता है. यह खेल लगातार चलते रहता है.

वसूली का वीडियो वायरलः

बिहार के गया में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की नींद खराब हो गई है. उत्पाद विभाग इस वीडियो की जांच में जुट गई है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि उत्पाद विभाग के चालक शराब माफिया से 99 हजार रुपए ले रहा है. एक हजार रुपए कम होने पर इसे गुगल पे के माध्यम से लिया जाता है. रुपए लेने के बाद चालक कहता है कि साहब दिलदार हैं. रोड में चलिएगा तो खबर कर दीजिएगा.

शेरघाटी मद्य निषेध विभाग का मामलाः

यह मामला जिले के शेरघाटी मद्य निषेध विभाग का बताया जा रहा है. एक वाहन चालक अधिकारियों की मिलीभगत से वसूली कर शराब लोड गाड़ी को पास करवाता है. वीडियो में दिख रहा सख्श उत्पाद विभाग में किराए पर चल रहे वाहन का चालक तारकेश्वर प्रसाद है, जो शराब और महुआ का धंधा कराने के लिए माफियाओं से रुपए ले रहा है. हकीकत यह है कि इसके साथ सिस्टम के कई लोग मिले हैं.

यहां सारा काम हो जाएगाः

वाहन चालक की बातचीत के आधार पर यह समझा जा सकता है कि उत्पाद विभाग में क्या चल रहा. यह चालक न सिर्फ रिश्वत लेता है, बल्कि शराब लदे वाहन को छुड़ाने के लिए, पकड़ाए शराबी को छुड़ाने के लिए, शराब का कारोबार, महुआ का कारोबार संचालित करने के लिए बड़ी सेटिंग करता है. उत्पाद विभाग के वाहन का यह चालक अपने विभाग के लिए ज्यादा प्यारा है, क्योंकि अवैध लेन देन के सारे काम साहब इसे से कराते हैं.

एक लाख रुपए में डीलः

बीते सप्ताह शराब और महुआ लोडिंग पिकअप को उत्पाद विभाग ने पकड़ा गया था. उस दौरान चालक तारकेश्वर मौजूद था. तारकेश्वर ने शराब माफियाओं के साथ मिलकर डेढ़ लाख रुपए में शराब और महुआ लदे वाहन को छोड़ने की सेटिंग कर ली. इसके बाद उसने 99 हजार लिए, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के अनुसार सरकेश्वर प्रसाद ने अपना वाहन शेरघाटी उत्पाद विभाग में किराए पर दिया है. वह खुद अपनी गाड़ी को चलाने का काम करता है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

6 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago