Bihar

UPSC में 44वीं रैंक किसकी? बिहार और हरियाणा के तुषार में छिड़ा विवाद, दोनों का एक जैसा नाम, रैंक और रोल नंबर

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) रिजल्ट में 44वीं रैंक पाने वाले तुषार कुमार नाम के दो अभ्यर्थियों के बीच विवाद हो गया। एक हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले तुषार है तो दूसरे बिहार के भागलपुर निवासी तुषार कुमार है। दोनों के एडमिट कार्ड में रोल नंबर भी सेम है। दोनों 44वीं रैंक पर खुद का दावा कर रहे है। भागलपुर के तुषार कुमार ने दूसरे तुषार कुमार के एडमिट कार्ड को फर्जी करार दिया है।

इसके साथ ही बिहार के कैमूर (भभुआ) के एसपी को इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरी तरफ रेवाड़ी निवासी तुषार कुमार इस पूरे मामले को क्लियर करने के लिए गुरुवार को दिल्ली स्थित यूपीएससी के मुख्यालय में पहुंचे है।

रेवाड़ी के तुषार ने कहा – 44वां रैंक मेरा :

2 दिन पहले जब UPSC का रिजल्ट आया तो रेवाड़ी शहर की सत्ती कॉलोनी में रहने वाले तुषार कुमार पुत्र स्वर्गीय बृजमोहन के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। हर तरफ तुषार की काबिलियत की तारीफ होने लगी। क्योंकि तुषार ने 12वीं तक की पढ़ाई सरकारी स्कूल में की। इसके बाद केएलपी कॉलेज से बीकॉम की और फिर यूपीएससी की तैयारी शुरू की। इस दौरान उनकी मां और पिता का निधन हो गया। बेहद गरीब परिवार से तालुक रखने वाले तुषार कुमार ने दावा किया कि वह ही वो तुषार है, जिसने यूपीएससी में 44वां रैंक तीसरे प्रयास में पाया है।

बिहार के तुषार बोले- रेवाड़ी वाला गुमराह कर रहा, एडमिट कार्ड फर्जी :

बिहार के भागलपुर निवासी तुषार कुमार ने रेवाड़ी के तुषार के दावे को गलत और भ्रमित करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के तुषार का एडमिट कार्ड ही फर्जी है, उसे एडिट कर बनाया गया है। उसमें यूपीएससी का वाटर मार्क भी नहीं है।

इतना ही नहीं उसके एडमिट कार्ड पर ना आधार कार्ड नंबर है और उस पर लगे QR कोड को स्कैन करने पर कोई डिटेल नहीं आ रही है। जबकि उनके एडमिट कार्ड पर लगे QR कोड को स्कैन करने के बाद उनके नाम और एड्रस की डिटेल आ रही है।

मैंने कागजात मांगे, हरियाणा वाले तुषार ने नहीं दिए

भागलपुर के तुषार ने बताया कि जब उन्होंने फोन पर हरियाणा के तुषार से बात की। परीक्षा का जब फार्म भरना होता है उस दौरान कई ऐसे कागजात होते हैं, जो उन्होंने हरियाणा के तुषार से मांगे, लेकिन वो नहीं देना चाहता। इसके बाद तुषार ने कैमूर (भभुआ) के एसपी को इससे संबंधित एक शिकायत दी है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस पूरे मामले में कौन सही है और कौन गलत, इसका फैसला UPSC ही करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

पटना में बनेंगे हाईटेक ग्रीन बस स्टॉप, मिलेगी डिजिटल बोर्ड और एनाउंसमेंट जैसी सुविधा

बिहार की राजधानी पटना के सार्वजनिक परिवहन में एक क्रांतिकारी बदलाव की तैयारी शुरू हो…

8 मिनट ago

होली मिशन हाई स्कूल में 39वाँ वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को 39वाँ…

50 मिनट ago

समस्तीपुर के विशाल का बृजे यूनिवर्सिटी ब्रुसेल्स (बेल्जियम) में शोध रिसर्च के लिए किया गया चयन

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर प्रखंड के रहिमाबाद निवासी स्व. रामचंद्र शर्मा के पौत्र एवं संजीव कुमार…

2 घंटे ago

बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक विकास की भी जरूरत : रौशन कुशवाहा

समस्तीपुर/वारिसनगर : वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत मोगलानी चक स्थित मार्क इंटरनेशनल स्कूल का पांचवा स्थापना दिवस…

2 घंटे ago

बिहार में सुरक्षित कौन? बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर की मां के हीरे के गहने और कीमती घड़ी चोरी, थाने पहुंचा मामला

बिहार के दरभंगा जिले में बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर के परिवार को झटका लगा है.…

3 घंटे ago