Bihar

उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र ने दी Z कैटेगरी की सुरक्षा, लोकसभा चुनाव से पहले बनाया जा रहा प्लान?

राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने अब एक और बड़ा उपहार दिया है। केंद्र सरकार ने अब इन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की रिपोर्ट मिलने के बाद आरएलजेडी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय (एमएचए) ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) द्वारा मिलने वाली खतरे की रिपोर्ट के मद्देनजर इनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कुशवाहा को सीआरपीएफ कमांडो जेड श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराएंगे। उन्हें यह सुरक्षा बिहार और दिल्ली में मिलेगी। कुशवाहा की जेड श्रेणी की सुरक्षा के लिए कुल 33 सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे। उपेंद्र कुशवाहा को सशस्त्र बल सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उनके घर पर 10 हथियारबंद स्टैटिक गार्ड, चौबीसों घंटे छह पीएसओ, तीन शिफ्ट में 12 सशस्त्र एस्कॉर्ट कमांडो, एक शिफ्ट में दो वॉचर्स और तीन ट्रेंड ड्राइवर चौबीसों घंटे मौजूद रहेंगे।

मालूम हो कि, कुशवाहा ने फरवरी महीने में खुद को जेडीयू से अलग कर लिया और खुद की नयी पार्टी का गठन किया। इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा को केंद्र सरकार ने मार्च में Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी थी। इस दौरान केंद्र सरकार के तरफ से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता मुकेश सहनी को Y+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की थी। वहीं केंद्र ने बिहार के नेता चिराग पासवान को भी Z श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है।

आपको बताते चलें कि, जनता दल (यूनाइटेड) से अलग होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा को लेकर कई राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात भी की थी। इसके बाद अब इन्हें Z श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इसके साथ ही अगले साल यानि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाला है, इसके साथ ही 2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव है। केंद्र सरकार की ओर से इन नेताओं की सुरक्षा भी बढ़ाई जाने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि केंद्र की बीजेपी सरकार आगामी चुनावों की तैयारी में जुट गई है। केंद्र के इस कदम को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के सुमित ने रचा इतिहास: BCCI लेवल-3 कोचिंग सर्टिफिकेशन के लिए क्वालीफाई कर बिहार का बढ़ाया मान

​समस्तीपुर/पूसा : कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो…

46 मिनट ago

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

7 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

8 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

16 घंटे ago