Bihar

बिहारः बोधगया BMP-3 कैंप में सिपाही ने अपने साथी जवान की गोली मार ले ली जान, गिरफ्तार कर पुलिस कर रही पूछताछ

बिहार के गया से बड़ी खबर है। बोधगया में एक प्रशिक्षु सिपाही ने ट्रेनिंग ले रहे अपने साथी सिपाही गोली मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान हैं।।बोधगया बीएमपी कैंप में अन्य सिपाहियों के साथ दोनों प्रशिक्षण कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोनों जवानों की पहचान कर ली गई है। मृत जवान का नाम सोनू है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। सोनू की हत्या से बीएमपी 3 में सनसनी फैल गयी है। सभी जवानों की जुबान पर सिर्फ इसी घटना की चर्चा है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है।

सोनू को गोली मारने वाले आरोपी बोधगया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गया पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि किन परिस्थितियों में गोली चली, आरोपी जवान का क्या इरादा था, उसके निशाने पर कोई अन्य साथी तो नहीं है। उसका हथियार और सर्विस रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है।

घटना के कारण को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। इतना ही बताया गया है कि किसी बात को लेकर दोनों आपस में उलझ गए और एक ने अपने हथियार से दूसरे पर गोली चला दी। आवाज सुनकर अन्य जवान घटनास्थल पर पहुंचे। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया और आरोपी को पकड़ा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

35 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

47 मिनट ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

10 घंटे ago

समस्तीपुर DRM आवास के पास ई-रिक्शा सवार महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

22 घंटे ago