बिहार के गया से बड़ी खबर है। बोधगया में एक प्रशिक्षु सिपाही ने ट्रेनिंग ले रहे अपने साथी सिपाही गोली मार दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। दोनों बिहार मिलिट्री पुलिस के जवान हैं।।बोधगया बीएमपी कैंप में अन्य सिपाहियों के साथ दोनों प्रशिक्षण कर रहे हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों जवानों की पहचान कर ली गई है। मृत जवान का नाम सोनू है। उसे मगध मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन उसकी मौत हो गई। सोनू की हत्या से बीएमपी 3 में सनसनी फैल गयी है। सभी जवानों की जुबान पर सिर्फ इसी घटना की चर्चा है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है।
सोनू को गोली मारने वाले आरोपी बोधगया थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गया पुलिस उसे पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगाने में जुट गई है कि किन परिस्थितियों में गोली चली, आरोपी जवान का क्या इरादा था, उसके निशाने पर कोई अन्य साथी तो नहीं है। उसका हथियार और सर्विस रिकॉर्ड जब्त कर लिया गया है।
घटना के कारण को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है। इतना ही बताया गया है कि किसी बात को लेकर दोनों आपस में उलझ गए और एक ने अपने हथियार से दूसरे पर गोली चला दी। आवाज सुनकर अन्य जवान घटनास्थल पर पहुंचे। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया और आरोपी को पकड़ा गया।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…