Bihar

लालू यादव के साले सुभाष यादव समेत 7 लोगों पर FIR दर्ज, दबंगई से जमीन लिखवाने का आरोप

पटना जिले के बिहटा थाना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे साले व पूर्व सांसद सुभाष यादव एवं उनकी पत्नी रेणु और उनके बेटे समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है. इन सभी पर रंगदारी, दबंगई और जमीन पर कब्जा करने का मामला दर्ज हुआ है. बताया जाता है कि जमीन रजिस्ट्री कराकर पैसा नहीं देने का आरोप लगा है.

बता दें कि इससे पहले पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में भी गुहार लगायी थी. इसके बाद मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद बिहटा थाने में पूर्व सांसद उनके बेटे उनकी पत्नी समेत सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी है. हालांकि मामला बेला मौजा का है जो नेउरा ओपी का बताया जाता है. सीएम के द्वारा जांच के आदेश के बाद जिलाधिकारी और एसएसपी के जांच के बाद बिहटा थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की अनुसंधान की जा रही है.

बताया जा रहा है कि बेला गांव में 7 कट्ठा जमीन 96 लाख में पूर्व सांसद सुभाष यादव ने अपने पत्नी के नाम रजिस्ट्री करा ली. उसके बाद उस जमीन को लौटाने की बात करते हुए उनके माता-पिता को उठाकर अपने घर ले गए और उनके बेटे से 60 लाख वापस ले लिया. इस दौरान कहा कि जमीन हम नहीं लेंगे, लेकिन पीड़ित से पैसा भी ले लिए और जमीन भी दबंगई से ले ली. इसके साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देने लगे.

थाने का चक्कर लगाकर थक जाने के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री जनता दरबार में गुहार लगायी जिसके बाद मुख्यमंत्री के द्वारा जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया गया. जांच के क्रम में सभी बातें सत्य पाई गईं, जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार, बिहटा थाने में मामला दर्ज कराया गया.

बिहटा के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार की मानें तो पीड़ित परिवार ने जो बातें कही हैं उन बातों पर एफआईआर दर्ज की गई है. आगे का अनुसंधान किया जा रहा है और दोषी जो भी लोग होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. बहरहाल, जंगलराज का आरोप झेल चुका लालू परिवार का इस मामले में क्या रुख रहता है यह आने वाले दिनों में ही पता लग पाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

3 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

6 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

8 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

12 घंटे ago