Bihar

श्रावणी मेलाः कांवरयात्रा में पैसे खत्म हो जाएं तो नहीं करें चिंता, एटीएम आपके साथ चलेगा; कैसी है बैंकों की तैयारी?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

भागलपुर के सुल्तानगंज से देवघर के बीच विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आयोजन जुलाई से अगस्त माह में होने वाला है। श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर में बैंकों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। बैंक इस बात की चिंता कर रहे हैं कि भोलेनाथ के भक्त को धन की दिक्कत नहीं हो। इस बार कांवरिया मार्ग पर चलंत एटीएम की सुविधा के साथ कूड़ेदान की भी व्यवस्था रहेगी। यूको और अन्य बैंकों की तरफ से यह सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।

इसे लेकर यूको बैंक ने मुख्यालय को पत्र लिखकर चलंत एटीएम की मांग की है। दरअसल, पिछले दिनों श्रावणी मेला की समीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी ने स्वैच्छिक व सामाजिक दायित्व के तहत विभिन्न कार्य कराने को कहा था। एलडीएम अभिनव बिहारी ने बताया कि कांविरया मार्ग पर चलंत एटीएम की व्यवस्था यूको व अन्य बैंकों के द्वारा कराई जायेगी। इसके लिए हर बैंक अपने-अपने स्तर पर मुख्यालय व वरीय अधिकारी से संपर्क कर रहे हैं। कांवरिया मार्ग पर सिक्का बदलवाने की मशीन की व्यवस्था होगी। इसके साथ विभिन्न जगहों पर बैंकों के द्वारा तोरण द्वार लगाये जायेंगे। कांवरियों के लिए चिह्नित जगहों पर कूड़ेदान की व्यवस्था करायी जायेगी।

जलसेवा-फर्स्ट एड की भी व्यवस्था करेंगे बैंक

बैंकों ओर से शिवभक्तों की सेवा के लिए अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। रास्ते में पानी पिलाने के लिए बैंकों के कर्मी और अधिकारी तैनात रहेंगे। इसके साथ घायल कांवरिया जनों के लिए फर्स्ट एड की भी तैयारी की जा रही है। अक्सर पैदल चलने से कांवरिया जनों के पैर जख्मी हो जाते हैं। उन्हें फर्स्ट एड देकर जरूरत पड़ी तो अस्पताल भी भेजा जाएगा।

चार जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक श्रावणी मेला

संकट मोचन दरबार के पंडित चंद्रशेखर झा ने बताया कि इस साल सावन माह चार जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त का चलेगा। कुल मिलाकर सावन माह 59 दिन के होंगे। इस बार सावन में आठ सोमवारी पूजा होगी। रक्षाबंधन 31 अगस्त को मनाया जायेगा।

30 को डीएम ने बुलाई बैठक

श्रावणी मेला को लेकर आगामी 30 मई को डीएम ने बैठक बुलाई है। बैठक में तमाम विभागाध्यक्षों को बुलाया गया। उनसे 18 मई को हुई बैठक में दिए गए निर्देशों की रिपोर्ट ली जाएगी। रोड, पानी, बिजली, शौचालय आदि से संबंधित कार्ययोजना के साथ बुलाया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

28 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago