Bihar

बिहार: शराब पीकर धुत दारोगा ने फिल्मी अंदाज में जज की गाड़ी को रोका, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद भेजा गया जेल

खगड़िया में शराब के नशे में धुत एक दारोगा ने जज की गाड़ी को बाइक से ओवरटेक कर रोक दिया. दारोगा ने जज के चालक के साथ गाली-गलौज किया. इस बात की जानकारी जज ने गोगरी डीएसपी मनोज कुमार को मोबाइल पर दी. जिसके बाद गोगरी डीएसपी मनोज कुमार ने गोगरी थाना पर पहुंचकर दारोगा का ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. जज के प्रधान लिपिक संजय कुमार वर्मा के आवेदन पर कांड संख्या 152/23 दर्ज कर उक्त शराबी दारोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

जमकर किया हंगामा 

गुरुवार की सुबह में गोगरी के अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम कोर्ट सरकारी वाहन बीआर 09 एस 3763 से आ रहे थे. इस दौरान राटन मध्य विद्यालय के समीप गोगरी थाना में पदस्थापित दारोगा ओमप्रकाश मिश्रा बाइक बीआर 33 बी 8421 से ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ा और जज की गाड़ी को रोक दिया. चालक को सीसा नीचे करने को कहने लगा.

दफ्तर पहुंचकर जज के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा किया

चालक ने जैसे ही शीशा नीचे किया तो दारोगा ओमप्रकाश मिश्रा ने चालक को गाली-गलौज करने लगा. इस दौरान दारोगा शराब के नशे में धुत था और मुंह से शराब की गंध आ रही थी. इसके बाद भी दारोगा का मन नहीं भरा तो एसीजेएम के कार्यालय में भी दारोगा शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया. जज के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया. घटना की जानकारी जज और उनके कार्यालय के कर्मी ने गोगरी डीएसपी मनोज कुमार और गोगरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार को दिया.

नहीं खोल रहा था कमरा

घटना के बाद शराबी दारोगा गोगरी थाना पर अपने आवास पर पहुंचा और अन्दर से कमरा बंद कर लिया. गोगरी डीएसपी ने दारोगा का ब्रेथ एनालाइजर से जांच का निर्देश दिया. इसके बाद दारोगा को थानाध्यक्ष ने कमरा खोलने को कहा, लेकिन आधे घंटे तक शराबी दारोगा ने कमरा नहीं खोला. थानाध्यक्ष ने दरवाजा तोड़कर जैसे ही अन्दर प्रवेश किया तो दारोगा ओमप्रकाश मिश्रा ने थानाध्यक्ष के साथ हंगामा करने लगा. थानाध्यक्ष ने जबरन कमरे से बाहर निकालकर गोगरी डीएसपी के पास ले जाकर जांच किया. जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई.

कहते हैं डीएसपी

डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि जज के चालक के साथ दारोगा ओमप्रकाश मिश्रा ने शराब पीकर गाली-गलौज किया जो गलत है. बिहार में शराबबंदी लागू है और दारोगा ने शराब पीया यह बहुत बड़ा अपराध है. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago