Bihar

कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे CM नीतीश और तेजस्वी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से सभी को इस बात का इंतजार था कि आखिर कांग्रेस कर्नाटक की कमान किसके हाथों में सौंप रही है. आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है, सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम होंगे, वहीं डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम होंगे.

20 मई को कर्नाटक में नई सरकार गठन का शपथ ग्रहण होगा. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी 20 मई को बेंगलुरू जाएंगे. कर्नाटक में भारी बहुमत से कांग्रेस की जीत हुई, जिसके बाद से ही तमाम नामों को सीएम उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

20 मई को शपथ ग्रहण में जाएंगे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव

वहीं आखिरकार कर्नाटक की गद्दी सिद्धारमैया को सौंपी जा रही है. बता दें कि 20 मई को 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को न्यौता भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया.

जीत के बाद राहुल गांधी ने जताया था अभार

जीत के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और लोगों का आभार जताया था. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में मोहब्बत की जीत हुई है और नफरत हारी है. वहीं, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है. जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है, हमें आगे बहुत कुछ करना है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

8 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

8 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

11 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

14 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

18 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

19 घंटे ago