Bihar

बिहार: साली से शादी करने वाले जीजा का खुलासा, लड़की के पिता ने रची थी साजिश

सारण में इन दिनों एक शादी लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. शादी करने गए युवक से कथित रूप से साली ने जबरन शादी कर ली और बहन की जगह खुद ही विदा हो गई. अब छपरा के मांझी में साली के साथ शादी करने वाले जीजा ने खुलासा किया है कि लड़की दिव्यांग है. इसलिए प्लान के तहत जबरदस्ती शादी कराई गई है.

लड़के के परिवार वालों ने नव दंपति को घर से बाहर निकाल दिया है. इसके पीछे की वजह यह है कि शादी में मिले उपहार को लड़की वालों ने रख लिया है और देने से मना कर दिया है. अब नवविवाहित जोड़ा मदद के लिए पुलिस के शरण में चला गया है.

लड़की ने पिता पर लगाया जबरदस्ती शादी करने का आरोप

नव दंपति पुतुल और राजेश ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन पुलिस इस मामले में उदासीन दिख रही है. पुतुल ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि दिव्यंगता के कारण उसकी शादी होने में दिक्कत हो रही थी. लिहाजा उसके पिता ने इस शादी की साजिश रची और राजेश को बड़ी बेटी रिंकू से शादी करने के लिए बरात लेकर बुलाया और एन मौके पर राजेश से उसकी शादी करा दी.

छपरा में दो मई को यह मामला सामने आया था, जब मांझी के भभौली में बहन के लिए बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को साली से शादी करना पड़ा. मांझी के भभौली में कन्या निरीक्षण के पश्चात बड़ी बहन के साथ शादी से इनकार करने के बाद वर पक्ष और वधु पक्ष के बीच जमकर गुत्थम-गुत्थी हुई और बाद में भारी संख्या में पहुंची पुलिस की निगरानी में चट मंगनी पट ब्याह की तर्ज पर पंचायत ने छोटी बहन पुतुल के साथ दूल्हे राजा का सिंदूर दान कराकर बारातियों को सकुशल विदा कर दिया.

शादी के बाद सड़क पर भटकने को मजबूर हैं नवदम्पति

स्थानीय मुखिया के पति शैलेश्वर मिश्रा ने पहल कर यह शादी कराई थी. लेकिन अब नव दंपति ने इस शादी को लेकर सवाल खड़े किए हैं और कहा है कि उनकी मर्जी के बिना या शादी कराई गई. जिस पुतुल के बारे में कहा जा रहा था कि राजेश से शादी के लिए उसने जान देने की धमकी दी, उसने इस घटना से इनकार किया है और कहा है कि यह सब उनके पिता की साजिश थी.

फिलहाल शादी के बाद नव दंपति सड़क पर भटक रहे हैं, क्योंकि दुल्हन के ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है. पुतुल ने कहा है कि अब शादी हो गई है तो वह अपने पति के साथ ही रहेगी. लेकिन शादी में मिले सामान उसे वापस चाहिए जिसके लिए वह लड़ाई लड़ रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

2 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

3 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

5 घंटे ago

12 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार, 14 को नई सरकार का होगा गठन!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन…

10 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में 2.45 करोड़ के अवैध सामान बरामद, पिछले एक साल का डेटा जारी; 480 बच्चों का हुआ रेस्क्यू

समस्तीपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में यात्रियों की सुरक्षा,…

10 घंटे ago