Bihar

RJD सुप्रीमो लालू यादव से पप्पू यादव ने की मुलाकात, 2024 चुनाव से पहले रिश्तों में आई नरमी?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सियासी गलियारे से बड़ी खबर आई है। जन अधिकार पार्टी (जाप) प्रमुख पप्पू यादव ने शुक्रवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात को लोकसभा चुनाव 2024 से जोड़कर देखा जा रहा है। लंबे समय बाद दोनों के रिश्ते में नरमी आई है। सियासी महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 चुनाव से पहले पप्पू यादव महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि पूर्व सांसद पप्पू यादव कभी लालू प्रसाद के करीबी नेताओं में से एक थे, लेकिन रिश्तों में आई खटास की वजह से वे आरजेडी से अलग हो गए थे।

पप्पू यादव ने शुक्रवार को पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचकर आरजेडी सुप्रीमो से मुलाकात की। इसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया। पप्पू यादव ने लिखा कि लालू प्रसाद से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। देश जिस हालात से दो-चार है, उसमें आज उनके तजुर्बे और सलाहियत की सबसे ज्यादा जरूरत है। पूर्व सांसद ने लालू यादव के स्नेह का आभार जताया और उनके सेहतमंद रहकर देश में विपक्ष का मार्गदर्शन करने की कामना की।

पप्पू और लालू यादव की इस मुलाकात के बाद बिहार में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं कि क्या पप्पू यादव फिर से आरजेडी में आने वाले हैं। या फिर अपनी पार्टी जाप को वे आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में महागठबंधन में शामिल कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक दोनों नेताओं की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

8 साल पहले आरजेडी से अलग होकर बनाई थी खुद की पार्टी :

बाहुबली से राजनेता बने पप्पू यादव लालू यादव की गिनती कभी लालू के खासमखास नेताओं में होती थी। वे पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 1991 में वे पहली बार पूर्णिया से जीतकर संसद पहुंचे थे। 2004 में आरजेडी ने उन्हें मधेपुरा से टिकट दिया और जीत दर्ज की। 2014 में वे आरजेडी के टिकट पर ही इसी सीट से सांसद बने। इसके एक साल बाद वे खफा होकर आरजेडी से अलग हो गए और जनअधिकार पार्टी बनाई। 2019 में उन्हें चुनाव में हार मिली। अब फिर से वे चुनाव में लालू यादव की पार्टी के साथ नजर आ सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

AEDO परीक्षा को लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-दरभंगा और बेतिया से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें टाइम टेबल

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली सहायक…

3 घंटे ago

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

4 घंटे ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

5 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

9 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

10 घंटे ago