Bihar

राबड़ी देवी से दिल्ली में ED की पूछताछ, जमीन के बदले नौकरी का है मामला

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश हुई हैं. ईडी राबड़ी देवी जमीन के बदले नौकरी (Land For Job) घोटाले में यह पूछताछ कर रही है. इससे पहले सीबीआई ने राबड़ी देवी से इसी मामले में पूछताछ की थी और अब अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के तहत उनका बयान दर्ज कर रही है.

सीबीआई ने दर्ज किया था केस

इस मामले में सीबीआई ने पिछले साल 18 मई को केस दर्ज किया था. 18 अक्टूबर को चार्जशीट दाखिल कर दी थी. इसमें 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था. पिछले ही सीबीआई ने भोला यादव को गिरफ्तार किया था, जो लालू यादव के रेल मंत्री रहते उनके ओएसडी थे. इस मामले में सीबीआई लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को भी तीन बार पूछताछ के लिए बुला चुकी है. हालांकि, वो तीनों बार पूछताछ के लिए पहुंचे.

क्या है मामला?

– लैंड फॉर जॉब स्कैम 14 साल पुराना है. ये घोटाला उस समय का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थी. दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे जमीन ली थी. लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे. 18 मई को सीबीआई ने इस मामले में केस दर्ज किया था. सीबीआई के मुताबिक, लोगों को पहले रेलवे में ग्रुप डी के पदों पर सब्स्टीट्यूट के तौर पर भर्ती किया गया और जब उनके परिवार ने जमीन का सौदा किया, तब तब उन्हें रेगुलर कर दिया गया.

– सीबीआई का कहना है कि पटना में लालू यादव के परिवार ने 1.05 लाख वर्ग फीट जमीन पर कथित तौर पर कब्जा कर रखा है. इन जमीनों का सौदा नकद में हुआ था. यानी, लालू परिवार ने नकद देकर इन जमीनों को खरीदा था. सीबीआई के मुताबिक, ये जमीनें बेहद कम दामों में बेच दी गई थीं.

-सीबीआई ने ये भी पाया कि जोनल रेलवे में सब्स्टीट्यूट की भर्ती का कोई विज्ञापन या पब्लिक नोटिस जारी नहीं किया गया था. लेकिन, जिन परिवारों ने यादव परिवार को अपनी जमीन दी, उनके सदस्यों को रेलवे में मुंबई, जबलपुर, कोलकाता, जयपुर और हाजीपुर में नियुक्ति दी गई.

Avinash Roy

Recent Posts

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

40 मिनट ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

52 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बन रहा मॉडल हॉस्पिटल का 90 % काम पूरा, दिसंबर 2026 तक शुरू हो सकता है संचालन

समस्तीपुर : जिले के स्वास्थ्य सेवाओं को नई पहचान देने वाला सदर अस्पताल परिसर में…

2 घंटे ago

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

2 घंटे ago