बिहार की राजधानी पटना में एक पुलिसवाला ही चोर निकलगया। नशे में धुत एक सिपाही को लोगों ने मोबाइल झपटते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी गई। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना कोतवाली थानांतर्गत बिहार म्यूजियम के सामने शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई।
पकड़े गए आरोपी का नाम प्रेम पांडेय (25) है। उसके पिता सुरेंद्र पांडेय भी बिहार पुलिस में सिपाही थे। उनकी आकस्मिक मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर प्रेम को बिहार पुलिस में नौकरी मिली थी। प्रथम दृष्टया प्रेम के पटना में महकमे में होने की बात सामने आई है। उसके एक साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है जो नाबालिग है।
मूल रूप से गोपालगंज जिले का निवासी सिपाही पटना के शाहपुर के उसरी में रहता है। दरअसल रात के वक्त वह एक बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी बीच बिहार म्यूजियम के सामने से गुजर रहे एक युवक के हाथ से सिपाही ने मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। शोर-शराबा करने पर राहगीरों ने ही मोबाइल छीनकर भाग रहे सिपाही की बाइक गिरा दी। इसके बाद आरोपी और उसके साथी को भीड़ ने पकड़ लिया। फिर दोनों की जमकर धुनाई की गई।
मौके पर पहुंचे कोतवाली थानेदार संजीत कुमार ने दोनों आरोपितों को भीड़ के चंगुल से निकाला और थाने ले आए। जब दोनों की तलाशी ली गई तो प्रेम की जेब से पुलिस का आईडी कार्ड निकला। पुलिस ने आरोपी की लग्जरी बाइक को जब्त कर लिया है।
आज होगी पूछताछ
थाने पहुंचने तक सिपाही नशे में इस कदर धुत था कि उसकी आंख भी नहीं खुल रही थी। वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। शनिवार की सुबह पुलिस उससे पूछताछ करेगी। शक है कि प्रेम मोबाइल झपटमारी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पूछताछ पूरी करने के बाद पूरी जानकारी पुलिस को मिल सकेगी।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…