Bihar

पलभर में ही विधवा हुई दुल्‍हन: शादी के तुरंत बाद ही बेसुध होकर गिरा दूल्‍हा, मौत; दोनों परिवारों में पसरा मातम

बिहार के भागलपुर में शादी के बाद दूल्हे की मौत हो गई. बुधवार की देर शाम भागलपुर के मीरजान्हत शीतला स्थान के झाउआ कोठी खंजरपुर से बारात झारखंड के चाईबासा पहुंची. वहां पहुंचकर खुशी के माहौल के साथ शादी विवाह का कार्य संपन्न हुआ. तभी अचानक दुल्हे की तबीयत बिगड़ने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. आनन-फानन में इलाज के लिए उसे भागलपुर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

शादी के बाद ही दूल्हे की मौत से पसरा मातम:

झारखंड के चाइबासा में जन्मजय कुमार झा की बेटी आयुषी की शादी भागलपुर के विनीत प्रकाश से हुई. विवाह कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दूल्हे की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. तभी दूल्हे पक्ष के द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल मायागंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया.

तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल:

मृत दूल्हे विनीत प्रकाश के चाचा दीपक कुमार झा ने बताया कि हम लोग धूमधाम से शादी के माहौल में मस्ती कर रहे थे. अचानक खबर आई कि मेरे भतीजे विनीत प्रकाश की तबीयत बिगड़ गई. जब हम लोगों ने जाकर देखा तो उसकी तबीयत हद से ज्यादा बिगड़ चुकी थी. फिर हम लोगों ने मायागंज अस्पताल जाकर देखा तभी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. प्रथम दृष्टि में यह प्रतीत हो रहा है कि उसे हार्ट अटैक आया जिससे उसकी मृत्यु हो गई.

वधू पक्ष पर साजिश का आरोप:

दूल्हे की मौत को संदेहास्पद मानते हुए वधु पक्ष के परिजनों के खिलाफ फर्द बयान पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वर पक्ष ने वधू पक्ष पर साजिश का आरोप लगाया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि आखिर इस युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कैसे मौत हो गई. वर पक्ष के घर में इस बात की जानकारी मिली तब से ही परिवार वालों का रो-रोकर कर बुरा हाल हो गया है. गौरतलब हो कि 30 वर्षीय दूल्हा विनीत प्रकाश दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता था. वह शादी के लिए भागलपुर पहुंचा था.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

3 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

3 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

12 घंटे ago