Bihar

बिहार शिक्षक परीक्षा: BPSC ने बताया लैंग्वेज पेपर में नहीं होगी निगेटिव मार्किंग, जानें किस विषय में रहेंगे जटिल सवाल

बिहार में करीब पौने दो लाख शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाना है. इस परीक्षा को बीपीएससी (Bpsc Teacher Exam)आयोजित करेगा. आयोग को अबतक तीन श्रेणियों में शिक्षकों की रिक्तियां मिली है. प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बीपीएससी ने सिलेबस औरा एग्जाम पैटर्न की जानकारी दे दी है. इसका विज्ञापन तीन दिन के अंदर जारी हो जाएगा. वहीं बिहार टीचर परीक्षा में प्रश्न कैसे यानी किस स्तर के रहेंगे इसे लेकर भी बीपीएससी की ओर से बड़ी जानकारी दी गयी है.

परीक्षा का आयोजन अगस्त में होगा..

बिहार शिक्षक नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन 15 अगस्त के बाद किए जाने की संभावना है. बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि एक ही चरण में परीक्षा का आयोजन होगा इसलिए इसमें सामान्य पीटी परीक्षा से अधिक सख्ती बरती जाएगी.

भाषा के क्वालिफाइंग पेपर में एक ही प्रश्न पत्र

वहीं भाषा के क्वालिफाइंग पेपर में एक ही प्रश्न पत्र होगा और इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी. अंग्रेजी 25, हिंदी 75 और बांग्ला और उर्दू का एक ही पेपर 100 नंबर का होगा और इसमें 30 नंबर लाना अनिवार्य होगा. निगेटिव मार्किंग केवल मुख्य पेपर में होगी जिसका प्रश्न पत्र तीनो कैटेगरी के लिए अलग-अलग होगा.

कौन से प्रश्न होंगे जटिल..

बीपीएससी के अध्यक्ष ने बताया कि प्रश्नों का लेवल क्या होगा. आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने बताया कि अंग्रेजी और हिंदी को मिलाकर संयुक्त क्वालीफाइंग अंक लाने का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि अंग्रेजी का प्रश्न काफी सरल पूछा जाएगा. जबकि हिंदी के प्रश्नों को जटिल बनाया जाएगा. ताकि क्वालीफाइ करने में दोनों सेक्शन से अंक लाने की व्यावहारिक जरुरत पड़े.

चार दिन चलेगी परीक्षा

बता दें कि सभी श्रेणियों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एकसाथ आवेदन करना होगा. पात्र अभ्यर्थी तीनों या एक से अधिक पद पर आवेदन कर सकता है. शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का आयोजन चार दिन किया जाएगा. पहले दिन भाषा के अनिवार्य क्वालिफाइंग पेपर का एग्जाम होगा. एकसाथ सभी श्रेणी के परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे. अन्य तीन दिनों के अंदर तीनों श्रेणियों के मेन पेपर की परीक्षा होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर पर गंभीर चोट के निशान, हत्या से पहले दु*’ष्कर्म की आशंका पर भी हो रही जांच, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मूसेपुर ढाव के पास शुक्रवार की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच पर कर्मचारियों की कमी का असर; तीन महीने में जांच के लिए भेजे गए 43 नमूने, सिर्फ 4 की रिपोर्ट मिली

समस्तीपुर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच और मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई…

7 घंटे ago

हाफ-एनकाउंटर में जख्मी कुख्यात मनीष सिंह पर अलग-अलग जिलों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज, एक अन्य साथी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर हाईस्कूल के निकट गुरुवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के 19 केंद्रों पर स्नातक तीसरे सेमेस्टर की होगी परीक्षा, कार्यक्रम जारी 

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने जिले में स्नातक तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-29)…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस के हाफ एनकाउंटर में टॉप-10 में शामिल रहे कुख्यात मनीष सिंह जख्मी, कई जिलों में दर्ज हैं दर्जनों आपराधिक मामले

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…

17 घंटे ago