बिहार हमेशा से अपने अजीबो- गरीब मामलों को लेकर हमेशा से ही सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी लोहे की पुल की लूट होती है तो कभी मोबाइल के टावर लूट ली खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में एक एक ताजा मामला सासाराम से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक नहर में अचानक पैसों की लूट होने लगी। जिसके बाद लोगों की भीड़ लग गई।
दरअसल, सासाराम के एक नहर में अचानक से नोटों की गड्डी मिलनी शुरू हो गयी है। नहर के पानी के अंदर से अचानक से 500, 200,100 नोट के सैकड़ों मिलने लगे। जिसके बाद लोगों में नोट लूटने के लिए भगदड़ मच गयी। इसके बाद अचानक से दर्जनों लोग नहर की पानी में छलांग लगा दिए। लोगों में नोट लूटने के लिए भगदड़ मच गयी।
वहीं, इस ममाले को लेकर पुलिस प्रशासन का कहना है कि, मुझे भी यह जानकारी मिली थी की पानी में कुछ नोट मिल रहे हैं। जिसके बाद हमारी टीम मौके पर आई और जांच किया तो कुछ मालूम नहीं चला। ऐसा लगता है कि, अफवाह फैलाई गई है।यह मामला शहर के मुख्य मार्ग के पास का बताया जा रहा है। फिलहाल पहली जानकारी में यह मामला एक अफवाह लग रहा है, हालांकि मामले की जांच की जाएगी।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…