Bihar

बिहार: उपचुनाव के मुखिया प्रत्याशी को जंगल में ले गए और जबरन ज’हर पिलाकर मार डाला, मौत से पहले दिया बयान

मुंगेर के धरहरा प्रखंड की नक्सल प्रभावित आजीमगंज पंचायत में होने वाले उपचुनाव में मुखिया प्रत्याशी गौरैया निवासी 65 वर्षीय जालेश्वर कोड़ा को शुक्रवार की रात जंगल ले जाकर विरोधियों ने जहर पिला दिया. उनकी इलाज के दौरान मुंगेर सदर अस्पताल में मौत हो गयी. चुनाव से पहले प्रत्याशी की जहर पिलाकर हत्या को लेकर जहां पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है. वहीं दूसरी ओर पंचायत में अन्य मुखिया प्रत्याशियों के बीच दहशत का माहौल है.

बासा से बुलाकर ले गया जंगल, जबरदस्ती पिलाया जहर

बताया जाता है कि गौरैया निवासी जालेश्वर कोड़ा अपने बासा पर सोये थे. शुक्रवार की देर रात कुछ लोग उनके बासा पर पहुंचे और उन्हें पास के ही पहाड़ी जंगल में ले गये, जहां उन्हें जबरदस्ती जहर पिला दिया. इसके कारण उनकी तबीयत पूरी तरह से खराब हो गयी और वे किसी प्रकार अपने बासा पर पहुंचे. परिजन उसे लेकर धरहरा पीएचसी पहुंचे, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया गया. लेकिन कुछ घंटे बाद इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी.

अपने बयान में क्या किया खुलासा..

सदर अस्पताल पहुंचने पर जालेश्वर कोड़ा ने अपने बयान में कहा कि विजय पहाड़ पर उसके विरोधियों ने मुंह में जबरदस्ती पाउडर डालकर पानी पिला दिया और मारपीट की. मृतक के पुत्र प्रमोद कोड़ा ने बताया कि मेरे पिता को किसी ने जहर पिला दिया है. इससे उनकी तबीयत बिगड़ी और हमलोग उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाये जहां उनकी मौत हो गयी.

कहते हैं एसडीपीओ सदर

एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि आजीमगंज पंचायत के गौरैया निवासी जालेश्वर कोड़ा इस बार होने वाले उपचुनाव में मुखिया पद से अपना नामांकन कराया था. शनिवार की सुबह सूचना मिली कि गंभीर स्थिति में उनको सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. जांच रिपोर्ट आने पर ही कुछ जा सकता है कि उनकी मौत जहरीले पदार्थ से हुई है अथवा दूसरे किसी कारण से.

Avinash Roy

Recent Posts

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

27 मिनट ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

42 मिनट ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

9 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

10 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

11 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

11 घंटे ago