Bihar

बिहार के मोतिहारी में गरजी बंदूक, ठेकेदार को बदमाशों ने भूना; 18 खोखे बरामद

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मोतिहारी का इलाका शनिवार को गोलियों की अंधाधुंध तरताराहट से थर्रा उठा। बदमाशों ने बिजली विभाग के बड़े ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। घटना शिवहर और पूर्वी चंपारण जिले के सीमा के पास फेनहारा थाना क्षेत्र के इजोरवारा गांव में हुई। अपराधियों ने ठेकेदार ओमप्रकाश पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे अंधाधुंध फायरिंग करके दहशत मचा दिया। पुलिस को मौके पर 18 खोखे और जिंदा कारतूस गिरे हुए मिले।

जानकारी के मुताबिक शिवहर जिले के लक्ष्मीनिया गांव निवासी प्रमोद सिंह के पुत्र ओमप्रकाश सिंह उत्तर बिहार में बिजली विभाग के बड़े ठेकेदार थे। कई जिलों में उनका काम चल रहा है। शनिवार की सुबह वह अपने गांव से मोतिहारी की ओर जा रहे थे। इसी बीच पूर्वी चंपारण जिले के थाना क्षेत्र में झोटवाड़ा गांव में उन पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बदमाश दूर से ही ओमप्रकाश सिंह का पीछा कर रहे थे। उनकी काली रंग की स्कॉर्पियो के पीछे अपराधियों की सुमो गाड़ी दूर से ही आ रही थी। मौका मिलते ही अपराधियों ने ठेकेदार की गाड़ी पर फायर खोल दिया।

स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि 25 से 30 राउंड के बीच गोलियां चलाई गईं। इसमें इसमें ओमप्रकाश सिंह गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गए और उनकी मौत हो गई। गाड़ी का शीशा गोलियों से छलनी हो गया। गाड़ी में 4 लोग सवार थे। ड्राइवर समेत तीन उतर कर फरार हो गए जिससे उनकी जान बच गई। बदमाशों ने उन्हें अपना निशाना नहीं बनाया।

अंधाधुंध फायरिंग में ठेकेदार की हत्या की सूचना मिलते ही मोतिहारी पुलिस के हाथ पांव फूल गए। कई थानों की पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची। ठेकेदार के शव को कब्जे में लेकर मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। पुलिस छानबीन कर रही है। मृत ठेकेदार की गाड़ी और मोबाइल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

39 मिनट ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

3 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

10 घंटे ago