Bihar

मणिपुर में फंसे हैं बिहार के 200 से अधिक छात्र, राज्य सरकार लाने का कर रही प्रयास, जानिए क्या हैं हालत

मणिपुर में हिंसा के बीच बिहार के 200 से ज्यादा स्टूडेंट्स वहां फंसे हुए हैं. इन छात्रों का कहना है कि चारों तरफ दहशत का माहौल है. रह-रह कर गोलीबारी की आवाज से वे डरे सहमे हैं. उनके समक्ष भोजन का भी संकट है. इस बीच राज्य सरकार ने वहां फंसे बिहार के विद्यार्थियों को अपने संसाधन पर वापस लाने के लिए मणिपुर सरकार से बात की है. बिहार सरकार को मणिपुर से 150 विद्यार्थियों के नाम और उनके मोबाइल नंबरों की सूची मिली है.

क्या कहते हैं मुख्य सचिव

राज्य के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने रविवार को बताया कि मणिपुर के मुख्य सचिव से इस संबंध में फोन पर बात हुई है. जो भी छात्र वहां फंसे हैं, वे सुरक्षित हैं और अपने-अपने कैंपस में हैं. मणिपुर में फंसे छात्र अगर बिहार लौटना चाहेंगे, तो राज्य सरकार उन्हें अपने संसाधन से वापस लायेगी. इससे पहले शुक्रवार को मणिपुर में हिंसा की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां रहने वाले बिहार के लोगों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को मणिपुर के मुख्य सचिव से बात करने का निर्देश दिया था.

कैंपस से बाहर निकलना मुश्किल, धमाकों की आवाज से सो नहीं पाते

एनआइटी मणिपुर में विभिन्न सेमेस्टर में करीब 100 से अधिक बिहार के स्टूडेंट्स फंसे हुए हैं. इसके साथ-साथ ट्रिपल आइआइटी और सीपेट में भी इतने ही विद्यार्थी हैं. एनआइटी में पढ़ रहे छात्रों ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों के स्टूडेंट्स यहां फंस गये हैं. पीएचडी स्टूडेंट्स किसी तरह से लैब में समय बिता रहे हैं. इन छात्रों ने बताया कि दो मई से इंटरनेट बंद था. रविवार देर शाम इंटरनेट चालू किया गया. लेकिन, सबसे जरूरी खाना- पानी नहीं मिल रहा है. कई स्टूडेंट्स हॉस्टल में फंसे हुए हैं. पीने के लिए पानी भी दिन में एक लीटर ही दिया जा रहा है. दिन-रात धमाकों की आवाज सुनाई देती है. स्टूडेंट्स वापस आना चाह रहे हैं. महाराष्ट्र और त्रिपुरा सरकार अपने स्टूडेंट्स को यहां से निकाल चुकी है. हॉस्टल प्रबंधन ने उन्हें घर जाने के लिए कह दिया है. छात्रों ने कहा कि एनआइटी कैंपस के बगल में कुकी लोग रहते हैं. लगातार कैंपस के पास झड़प हो रही है. धमाकों से सो नहीं पाते हैं. बाहर निकलना मुश्किल है.

काफी महंगी मिल रही फ्लाइट की टिकट

स्टूडेंट्स का कहना है कि पहले मणिपुर से कोलकाता के लिए तीन हजार रुपये में फ्लाइट हो जाती थी. अब फेयर 13 से 15 हजार रुपये हो गया है. कई स्टूडेंट्स 20-20 हजार रुपये देकर घर गये हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

1 घंटा ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

2 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

5 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

8 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

11 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

13 घंटे ago