Bihar

BJP के पूर्व विधायक को पुलिस ने रिमांड पर लिया, जवाहर प्रसाद ने कहा- हम दंगाई नहीं माई तारा चंडी के भक्त हैं

बिहार के सासाराम में हुई हिंसा के आरोपी और बीजेपी के पूर्व विधायक को सासाराम पुलिस ने मंडल कारा से रिमांड पर लिया है. जवाहर प्रसाद को 30 अप्रैल को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया था. इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने उन्हें रिमांड पर लिया है. जब उनसे मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा तो उन्होंने खुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे दंगाई कह रहे हैं वो खुद दंगाई हैं. जब मैं जेल से छूटकर बाहर आउंगा तो जनता से सभी बात साझा करूंगा.

‘मैं दंगाई नहींं… ‘ :

वहीं, आज पुलिस ने पूर्व विधायक को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जेल ले जाने के दौरान उन्होंने कहा कि वह जेल से आने के बाद जनता के बीच अपनी बात रखेंगे. जो लोग उन्हें दंगाई कर रहे हैं, उनको भी वह जवाब देंगे. पूर्व विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह दंगाई नहीं हैं. वह मां ताराचंडी देवी के भक्त हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जेल में वे अपनी रणनीति बना रहे हैं. जेल से बाहर आने के बाद वह जनता के बीच अपनी बात रखेंगे.

गिरफ्तारी के विरोध में धरने पर बीजेपी:

इस मामले को लेकर शनिवार को सासाराम के समाहरणालय के समक्ष भाजपा के पोल खोल कार्यक्रम को लेकर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार सहित पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह सहित आधे दर्जन भर नेता धरना दे रहे हैं.

गौरतलब है कि जवाहर प्रसाद सासाराम के पांच बार भाजपा से विधायक रह चुके हैं. सासाराम में रामनवमी के दौरान हिंसक झड़प मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गर्म है. सासाराम हिंसा मामले में पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी सासाराम में महाधरना में शामिल होने पहुंचे थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

2 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

3 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

4 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

11 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

13 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

15 घंटे ago