Bihar

मुखिया मां का मर्डर हुआ अब बेटी वहीं से जीती, 21 साल की पायल बनीं सबसे कम उम्र की मुखिया

बिहार में हुए पंचायत उपचुनाव के नतीजे घोषित हुए। इसमें भागलपुर जिले में मुखिया पद पर 21 साल की पायल ने जीत हासिल किया है। पायल ने अपने प्रतिद्वंदी जदयू नेता सरोज चौधरी को 193 मतों से हराया है। सुल्तानगंज के कुमैठा पंचायत में मुखिया पद पर जीत हासिल करने वाली पायल की मां अनीता देवी भी मुखिया थीं। उनकी हत्या के बाद हुए इस उपचुनाव में पायल ने जीत हासिल किया हैं। पायल शर्मा ने महज 21 वर्ष 6 महीने के उम्र में मुखिया पद पर कब्जा जमाया है।

बॉडीगार्ड ने मार दी थी गोली   

पायल शर्मा की मां पूर्व मुखिया अनिता देवी थी जिन्होंने पंचायत चुनाव जीता था। लेकिन 31 मार्च 2022 को उनके ही बॉडीगार्ड महंत मिश्र ने गोली मार कर उनकी नृशंस हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं हत्या के बाद उनके शव को पंखे से लटका दिया था। इस मामले में पुलिस ने अब तक मात्र दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ऐसे मिली जीत

सुल्तानगंज प्रखंड के कुमैठा पंचायत में हुए मुखिया उपचुनाव में कुल 8160 मतदाताओं में से कुल 3934 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें पायल शर्मा को 2033 मत और उनके प्रतिद्वंदी सरोज चौधरी को 1840 मत प्राप्त हुए। इस तरह पायल शर्मा 193 मतों से जीत कर मुखिया पद हासिल किया।

पायल ने कहा मां के अधूरे सपने को करूंगी पूरा

सबसे कम उम्र की मुखिया बने पायल शर्मा अपनी जीत पर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपनी जीत के मौके पर उन्होंने कहा कि मैं अपने पंचायत का सर्वांगीण विकास करूंगी। साथ ही यह भी कहा कि जो सपना उनकी मां ने अपने पंचायत के विकास को लेकर देखा था वह उसे आगे बढ़ाएगी और अपने पंचायत को बिहार का सबसे विकसित पंचायत बनाएगी। पायल शर्मा की जीत से उत्साहित उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

28 मिनट ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

1 घंटा ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

13 घंटे ago