Bihar

मां-बहनों को भूत के नाम पर नचवाते हैं बागेश्वर बाबा:बिहार के मंत्री बोले-उनके कपड़े खुल जाते हैं

बिहार के सहकारिता मंत्री डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा मां-बहनों को भूत के नाम पर नचवाते हैं। उनके कपड़े खुल जाते हैं। टीवी पर सब दिखाया जाता है। जो लोग उनके सपोर्ट में हैं। उनके घर की मां-बेटियां बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम में क्यों नहीं जाती हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान पर भी मंत्री ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने कहा था कि किसी में दम है तो बिहार में बागेश्वर बाबा को रोक कर दिखाए। सुरेंद्र यादव ने कहा कि मैं उनकी चुनौती स्वीकार करता हूं। मंत्री सुरेंद्र यादव ने शुक्रवार को गया में एक कार्यक्रम के दौरान ये बयान दिया।

राम से हनुमान पर आ गए प्रधानमंत्री

मंत्री सुरेंद्र यादव ने बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का भी जय श्री राम खत्म, अब जय हनुमान जी आ गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के पास अब भगवान रामचंद्र नहीं हैं, क्योंकि उनकी स्थापना तो अयोध्या में हो गई है। अब हनुमान को लाए हैं और चुनाव में उसी की सभी जगह चर्चा कर रहे हैं।

RJD के कई नेता धीरेंद्र शास्त्री का कर रहे विरोध

बता दें कि 12 मई को बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। 13 से 17 मई को पटना के नौबतपुर में उनकी कथा होनी है। तैयारी जोर-शोर से चल रही। उनके दौरे को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। लालू के बड़े बेटे और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप सहित आरजेडी के कई नेता उनके आगमन का विरोध कर रहे तो वहीं बीजेपी उनके समर्थन में उतर गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

42 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago