Bihar

मोचा तूफान की तबाही का बिहार में भी दिखेगा असर? तेजी से बढ़ रहे साइकलोन पर जानिए मौसम विभाग ने क्या कहा..

मोचा तूफान की दस्तक को लेकर लोगों की सांसे थमी हुई है. बंगाल की खाड़ी में बन रहे इस तूफान की दिशा बदल रही है और ये बांग्लादेश व म्यांमार की ओर मुड़कर आगे बढ़ रहा है. प्रचंड चक्रवाती तूफान मोचा को लेकर कई जिलों में अलर्ट भी जारी है. पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों को विशेष सतर्क किया गया है. वहीं बिहार में मोचा तूफान (Mocha Toofan) कितना असर दिखाएगा, इसे लेकर मौसम विभाग (Weather Update) व मौसम वैज्ञानिक क्या कहते हैं आइये जानते हैं.

बिहार में मोचा तूफान का कितना होगा असर?

बिहार में मोचा तूफान(Bihar me mocha toofan) अधिक असरदार नहीं होगा. मौसम विभाग के अनुसार, मोचा तूफान से बिहार में तबाही नहीं मचेगी. मौसम में आंशिक बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है. बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग ने बताया कि इस तूफान का असर बिहार में अधिक नहीं दिखेगा. कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं. 13 और 14 मई को अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश (Bihar me barish) हो सकती है. लेकिन इससे बहुत अधिक बदलाव मौसम में नहीं आएगा. तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार हैं.

मोचा तूफान बढ़ रहा आगे

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बीते कुछ घंटों के अंदर चक्रवाती तूफान मोचा प्रचंड रूप ले चुका है और 9 किमी प्रति घंटे की उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. बंगाल की खाड़ी के पास इसने दस्तक दे दी है. और अधिक घनीभूत होने की इसकी सम्भावना है. वहीं दक्षिण-पूर्व बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार के तटों को 150-160 किमी प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर पवन गति एवं 175 किमी प्रति घंटे के वायु-झोकों के साथ पार करने की इसकी संभावना है.

बिहार में प्रचंड गर्मी का दौर

गौरतलब है कि बिहार में अभी हीटवेब का माहौल बना हुआ है. प्रचंड भीषण लू के इस दौर में लोग राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इस बीच अब चक्रवाती तूफान मोचा की दस्तक ने लोगों के अंदर भय पैदा कर दिया है. बिहार में इसका असर नहीं के ही समान दिखने की संभावना है.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

5 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

10 घंटे ago