Bihar

जेडीयू ने सम्राट चौधरी पर केस कराया, 22 को सुनवाई, मीट-भात भोज पर सियासत

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद ललन सिंह द्वारा महागठबंधन कार्यकर्ताओं के सम्मान में आयोजित भोज में मटन-चावल (मीट-भात) के साथ शराब परोसने के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए बयान पर राजनीतिक पारा लगातार गर्म होता जा रहा है। जेडीयू के प्रदेश सचिव संतोष साहनी ने गुरुवार को मुंगेर न्यायालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया है।

मुकदमा दर्ज कराने के बाद संतोष सहनी ने मीडिया को बताया कि 14 मई को पोलो मैदान में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के सम्मान में दिए गए भोज में मटन-चावल एवं शाकाहारी भोजन का इंतजाम किया गया था। लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा सम्मान भोज के बारे में बयान देकर बताया गया कि उस महाभोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मटन, चावल और शराब परोसा गया। इस बयान पर मुंगेर न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज मुकदमा संख्या 527सी/23 में सुनवाई की तिथि 22 मई दंडाधिकारी द्वारा निर्धारित की गई है। संतोष साहनी ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अनर्गल बयानबाजी ओछी राजनीति का हिस्सा है। लेकिन इस बार वह अनर्गल बयान देकर फंस गए हैं। उनके हर मर्यादाहीन बयान का जवाब जदयू कानूनी रूप से देगा।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश को CM बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कुर्मी चेतना महारैली के संयोजक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि

बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक और कुर्मी चेतना महारैली के…

4 घंटे ago

निशांत को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज, 14 जदयू विधायकों ने बनाई ‘टीम निशांत’

जदयू के युवा विधायकों ने कहा है कि निशांत कुमार को सीएम की जिम्मेदारी सौंपी…

4 घंटे ago

स्कूल बंद, सैलरी में कटौती और दफ्तरों में सिर्फ 4 दिन होगा काम… पाकिस्तान में तेल संकट से हाहाकार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए खर्चों…

5 घंटे ago

सुधा बूथ पर बकरी दूध की बिक्री, पालन के लिए मिलेगी 90% सब्सिडी; नीतीश सरकार का प्लान

पूरे बिहार में अब सुधा बूथों के माध्यम से बकरी दूध की बिक्री होगी। बकरे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में ‘आपातकाल के 50 साल’ शीर्षक पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर NSUI कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते…

8 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की शक्ति परीक्षा आज; तेजस्‍वी यादव की बैठक में AIMIM को भी न्‍योता

राज्यसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन के विधायकों की बैठक बुलाई गई है। बैठक…

8 घंटे ago