Bihar

‘हम हिंदू-मुस्लिम नहीं, हिंदू-हिंदू करने आए हैं..’ बाबा बागेश्वर ने तेज प्रताप पर भी पटना में जानें क्या कहा

बाबा बागेश्वरधाम सरकार यानी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पटना पहुंच गए हैं. शनिवार को पटना एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. बाबा बागेश्वर की एक झलक पाने के लिए लोग उतावले दिखे. भारी तादाद में उनके समर्थक एयरपोर्ट पर जुटे रहे और कड़ी सुरक्षा घेरे के बीच पंडित धीरेंद्र शास्त्री को होटल पनाश ले जाया गया. बाबा बागेश्वर ने पटना एयरपोर्ट पर बयान भी दिए.

पटना एयरपोर्ट पहुंचने के बाद बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने अपने समर्थकों का अभिनंदन हाथ हिलाकर किया. जब मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल किया कि उन्हें बिहार आकर कैसा लग रहा है तो धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हमें काफी आनंद आ रहा है. बिहार हमारा है हो… बता दें कि बागेश्वर बाबा ने बिहार के अपने समर्थकों को खुद से जोड़ने के लिए फिर से भोजपुरी का इस्तेमाल किया और पूछा ‘सब ठीक बा रौआ..

पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बाबा बागेश्वर ने कहा कि यहां हनुमंत कथा का विशाल आयोजन होने जा रहा है. सभी बिहारवासियों को आमंत्रण है. वहीं तेजप्रताप यादव के द्वारा किए गए विरोध के सवाल पर धीरेंद्र शास्त्री बोले कि सबका स्वागत है और सबको साधुवाद है.

बिहार में मचे सियासी घमासान और विरोध होने की चेतावनी को लेकर धीरेंद्र शास्त्री बोले कि वो राजनीति से जुड़े लोग नहीं हैं इसलिए इसपर कुछ नहीं कहना है. सबको साधुवाद है. वहीं हिंदू मुस्लिम करने के आरोप पर बोले कि हम यहां हिंदू मुस्लिम करने नहीं बल्कि केवल हिंदू-हिंदू करने आए हैं. बता दें कि तेज प्रताप यादव ने कहा था कि अगर वो हिंदू मुस्लिम करने आएंगे तो उनका विरोध होगा.

बागेश्वर बाबा पर सांप्रदायिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया था. कथा में उसका ही जिक्र होता है. जब आज सवाल भारत को हिंदू राष्ट्र बनाए जाने को लेकर किया गया तो बोले कि हनुमंत चरित्र हमेसा हिंदू और सनातन की ही बात करता है. बता दें कि बाबा बागेश्वर पटना एयरपोर्ट से पटना के होटल पनाश गए हैं जहां उन्हें आराम कराया जाएगा. शाम 4 बजे नौबतपुर स्थित कार्यक्रम स्थल वो जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

6 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

3 दिन ago