समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में पुलिस की लाख सख्ती के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकनवादा गांव की है, जहां बीती रात एक शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दो बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसमें एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
जख्मी बच्चे की पहचान अमन कुमार और अजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चकनवादा गांव के पास बीती रात शादी समारोह में डीजे पर नाचने के दौरान हुई हर्ष फायरिंग की घटना में दो बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
आनन-फानन में परिजनों के द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक बच्चे की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। बच्चे को बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे बच्चे के हाथ में गोली लगी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…
समस्तीपुर : मोहनपुर और मोहिउद्दीननगर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शनिवार को एडीएम आपदा…
समस्तीपुर : जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर शनिवार को…