Bihar

हज यात्रियों को दो हजार के नोट के कारण नहीं होगी परेशानी, मनी एक्सचेंज काउंटर पर मिलेगी ये सुविधा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की रवानगी 21 मई से शुरू हो गयी है. हज यात्रा पर कई प्वाइंट से यात्री जा रहे हैं. कोलकाता से पहला दल रविवार को रवाना हो गया है. जबकि, बिहार के गया से पहला दल 7 जून को रवाना होगा. ऐसे में लोगों के मन में शंका है कि उन्हें हज यात्री को दो हजार के नोट वापसी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ेगा. इससे लेकर बिहार हज भवन के सीईओ राशिद हुसैन ने बताया कि भारत से हज यात्रा पर जाने वाले यात्री एयरपोर्ट या अपने बैंक से भारतीय रुपये के बजाये रियाल साथ लेकर जाते हैं.

एयरपोर्ट पर मनी एक्सचेंज की है सुविधा

हज यात्रा पर गए यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके देखते हुए हर एयरपोर्ट पर मनी एक्सचेंज की सुविधा है. यात्री वहां अपने पैसे एक्सचेंज कर सकते हैं. इसके बाद वापस आने पर रियाल देकर भारतीय रुपये ले सकते हैं.

राशिद हुसैन ने बताया कि नोट वापसी का नोटिस यात्रा शुरू होने के पहले ही आ गया था. ऐसे में यात्री खुद भी दो हजार रुपये का नोट लेकर नहीं जा रहे हैं. वैसे भी सरकार के द्वारा नोट वापसी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है. यात्रियों को किसी सुरत में परेशानी नहीं होगी.

42 दिनों में खत्म होती है यात्रा

राशिद हुसैन बताते हैं कि हज यात्रा आमतौर पर 42 दिनों में खत्म हो जाता है. ऐसे में जो यात्री अपने घर में रखा नोट अभी एक्सचेंज नहीं करा पाये हैं वो वापस आकर करना सकते हैं. उदाहरण के लिए जो यात्री 15 जून जो भारत से रवाना होते हैं और वो अपने घर में रखा नोट जाने से पहले एक्सचेंज नहीं कर पाते हैं. वो हर हाल में 30-31 जुलाई तक वापस आ जाएंगे. ऐसे में उनके पास नोट एक्सचेंज करने के लिए दो महीने का वक्त बचेगा. साथ ही, यात्रा के दौरान परेशानी होने पर एम्बेसी से भी मदद मांगी जा सकती है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago