Bihar

बिहार में अब घर बैठे E-mail भेजकर थाना में कराए प्राथमिकी दर्ज, इस जिले में शुरू हुई सुविधा

देश में बढ़ते डिजिटलीकरण के माध्यम से कई कार्य आसान हुए हैं. जिन कार्यों को करने में पहले कई महीने लग जाते थे अब कुछ ही दिनों में वह कार्य पूरी तरह से सफल हो जाता है और अब इसी कड़ी मैं बिहार राज्य में FIR दर्ज करने की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है. बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी के निर्देश पर बाद अब शिवहर जिला के पुलिस भी पूरी तरह से हाई टेक हो गयी है.

बता दें भट्टी के निर्देश के बाद जिला पुलिस कप्तान अनंत कुमार ने जिला के सभी थाना का सरकारी ईमेल आईडी जारी किया है और जिला वासियों से अपील किया है की अब आपको थाना की चक्कर लगाने की कोई जरूरत नही है. अगर आपको थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाना है तो आप अपने नजदीकी थाना के ईमेल आईडी पर अपना आवेदन लिखकर मेल कीजिये और 6 घण्टा के अंदर में आपका प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा. अगर 6 घण्टा के अंदर प्राथमिकी दर्ज करने वादी को केस नंबर का मैसेज नही भेजा जाएगा तो सम्बंधित थाना पर कार्रवाई किया जाएगा. एसपी अनन्त कुमार राय ने बताया है की अब किसी को थाना का चक्कर नही लगाना पड़ेगा. उन्होंने सरकारी ईमेल आईडी जारी किया है जो इस प्रकार है.

शिवहर थाना- shosheohar29@gmail.com

तरियानी थाना- shotariyani29@gmail.com

पिपराही- shopiprahi34@gmail.com

पुरनहिया थाना- shopurnahiya-bih@gov.in

shopurnahiya34@gmail.com

श्यामपुर भटहां थाना- shayampurbhats@gmail.com

हिरम्मा थाना- hirammaps@gmail.com

महिला थाना- shomahilaps29@gmail.com

एससी/एसटी- shoscstps29@gmail.com

तरियानी छपरा थाना- shotariyanichhapara@gmail.com

ईमेल आईडी पर अपना आवेदन भेज कर आप कही से भी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा सकते है. उन्होंने बताया है कम्प्यूटर पर 24 घण्टा ईमेल आईडी चेक करने के लिए जिला के सभी थाना में डाटा ऑपरेटर को भी तैनात किया गया है. उन्होंने बताया है की यहाँ तक थाना से भी कोई कागजात अगर एसपी को भेजना है तो वो भी ईमेल के माध्यम से भेजा जाएगा. ओर उसका तुरन्त जबाब भी दिया जाएगा. काम मे लापरवाही करने पर पुलिसकर्मी पर सख्त कार्रवाई भी किया जाएगा.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

6 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

15 घंटे ago