Bihar

बिहार: सामने चल रहा था भोजपुरी गाना..स्टूडेंट्स दे रहे थे एग्जाम, मोबाइल से चल रही थी चीटिंग

नालंदा में 11वीं की बायोलॉजी परीक्षा का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एग्जाम हॉल के अंदर एक एलईडी टीवी पर भोजपुरी गाना चल रहा है और क्लास रूम में छात्र बैठकर एग्जाम दे रहे हैं। वीडियो में स्टूडेंट्स मोबाइल से चीटिंग करते भी नजर आ रहे हैं। मामला बौरीसराय गांव के उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। सोमवार को यहां परीक्षा हुई थी।

बिहार सरकार की ओर से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए स्मार्ट क्लास चलाई जा रही है। इसी के तहत क्लास रूम में टीवी लगाए गए हैं, लेकिन नालंदा में इसका गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

सबसे पहले जानिए वीडियो में क्या है…

एग्जामिनेशन हॉल से दो वीडियो सामने आया है। पहला वीडियो 1 मिनट 4 सेकेंड का है। वीडियो की शुरुआत में सामने एक ओएमआर शीट दिखती है..फिर कैमरा सामने लगी एलईडी टीवी पर जाता है। इसके बाद हॉल में परीक्षा देते बच्चे नजर आते हैं। इस दौरान भोजपुरी का गाना राशि में तोड़ा बदमाशी लिखल बा…चल रहा है। क्लास रूम में एक बेंच पर तीन-तीन स्टूडेंट बैठकर एग्जाम दे रहे हैं। सभी एक-दूसरे की कॉपी से चीटिंग कर रहे हैं। स्टूडेंट के सामने मोबाइल भी रखा हुआ है।

दूसरा वीडियो 44 सेकेंड का है। इसमें पवन सिंह का गाना पियर फराक वाली चल रहा है। कुछ लड़के डेस्क पर बैठकर गाने पर झूमते दिखे तो कुछ मोबाइल से आंसर शीट को भरते दिखे। इस दौरान क्लास रूम के दोनों दरवाजे बंद हैं। क्लास में कोई टीचर भी नहीं दिखाई दे रहा है।

क्लास रूम के अंदर मौजूद किसी छात्र ने ही ये वीडियो शूट किया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) केशव प्रसाद ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। इस्लामपुर प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी को जांच का जिम्मा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

इनपुट: भास्कर

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

6 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

24 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago