खगड़िया में मंगलवार की रात 3 होमगार्ड जवानों की सरकारी रायफल चोरी हो गई। तीनों जवान नाइट ड्यूटी पर तैनात थे। वे ड्यूटी के दौरान गहरी नींद में सो गए। इसी दौरान तीनों की रायफल और 90 कारतूस चोरी हो गई। बुधवार की सुबह तीनों की नींद खुली तो रायफल और कारतूस गायब मिले।
घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला अलौली प्रखंड के अंचल दफ्तर का है। अलौली थाने की पुलिस ड्यूटी पर तैनात तीनों होमगार्ड से पूछताछ कर रही है।
तीन रायफल और 90 कारतूस चोरी
ड्यूटी पर होमगार्ड जवान नरेंद्र कुमार, जोगी सिंह और अकील सिंह तैनात थे। तीनों के पास सरकारी रायफल और 90 कारतूस थे। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ सुमित कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।
एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि दो मई की रात अलौली अंचल कार्यालय में तैनात गृहरक्षक जवानों की तीन रायफल और 90 कारतूस की चोरी हुई है। अलौली थाना की पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। FIR दर्ज की गई है।
ड्यूटी करने के बजाय सो रहे थे जवान
अलौली अंचल गार्ड रूम में प्रतिनियुक्त जवानों की रात में ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी छोड़कर सभी जवान गहरी नींद में सो गए। एसडीपीओ सुमित ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कार्यालय परिसर में जितने भी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, सभी की फुटेज की जांच की जा रही है।
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…