विद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिलावार पद तय हो गया है। इन्हें संबंधित जिलों को आवंटित भी कर दिया गया है। अब जिलों को आवंटित पद पर सीधी नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस के साथ कोटिवार आरक्षण अधियाचना मांगी गयी है।
कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यालय अध्यापक के लिए विषयवार आरक्षण रोस्टर का अलग-अलग संधारण जिला स्तर पर किया जाएगा। हालांकि विद्यालय अध्यापक का आरक्षण-समाशोधन से संबंधित कार्य जिला पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। सूबे में 1.78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है।
शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी जिलों से रोस्टर क्लीयरेंस के साथ आरक्षण कोटिवार अधियाचना शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। दरअसल, विद्यालय अध्यापक के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए जिलास्तर पर रिक्त पदों की गणना कर रोस्टर क्लीयरेंस के साथ आरक्षण कोटिवार अधियाचना शिक्षा विभाग द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग को भेजा जाना है। विभाग ने कक्षा 9 व 10 के लिए 33186 विद्यालय अध्यापक एवं कक्षा 11 व 12 तक के लिए 57618 विद्यालय अध्यापक का पद स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 1 से 5 वीं तक के 79943 और 6 से 8 वीं तक के 1745 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गयी है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक के अनुसार तत्काल 9-10 वीं तक के अधियापन के लिए 32916 और 11-12 वीं के लिए 57618 विद्यालय अधियापक का पद जिलों को आवंटित किया गया है। इसके लिए जिलावार व विषयवार विवरणी भी दी गयी है। संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा आवश्यकतानुसार इसे विद्यालयों को उप आवंटित किया जाएगा। जिलों को प्राप्त विषयवार विद्यालय अध्यापक के पद पर नियुक्ति की कार्रवाई बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2023 के प्रावधान के अनुसार किया जाएगा।
देखिये किस जिले में कितने पदों पर होगी बहाली
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…